{"_id":"5fb95ccd8ebc3e5fad3aafa1","slug":"aligarh-supply-inspector-raid-in-jamalpur-illegal-warehouse-of-gas-cylinder-caught-city-office-news-ali2492719122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जमालपुर में आपूर्ति निरीक्षक का छापा, गैस सिलिंडर का अवैध गोदाम पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जमालपुर में आपूर्ति निरीक्षक का छापा, गैस सिलिंडर का अवैध गोदाम पकड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के मोहल्ला हमदर्द नगर, जमालपुर में शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान गैस सिलिंडर रिफलिंग का अवैध कारोबार पकड़ा गया। मौके से गोदाम संचालक फरार हो गया। 10 घरेलू सिलिंडर, 5 छोटे सिलिंडर एवं रिफलिंग का सामान बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की ओर से गोदाम संचालक फकीर मोहम्मद उर्फ फकीरा के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीएसओ राजेश कुमार सोनी के मुताबिक सिविल लाइंस इलाके के पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार ने मय पुलिस जमालपुर के मोहल्ला हमदर्द नगर, फकीरा मार्केट, 23 फुटा रोड पर छापामार कार्रवाई की। फकीर मोहम्मद उर्फ फकीरा के घर में बने गोदाम से 10 घरेलू सिलिंडर, 5 छोटे सिलिंडर एवं रिफिलिंग का सामान बरामद हुआ है। बिना किसी अनुमति के यह बड़े गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरता था। उसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेचता था।
इस प्रकरण में जिलाधिकारी की अनुमति उपरांत आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया गई है। इस गोदाम के संबंध में मुखबिरों के माध्यम से कई बार सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है। शादियों के सीजन में इस प्रकार का अवैध धंधा करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। इस पर पूर्ति विभाग की निगाह बनी हुई। कई और इलाके और गोदाम भी रडार पर है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोंडा में गेहूं की कालाबाजारी पर व्यापारी और कोटेदार पर मुकदमा
अलीगढ़। गोंडा के एक राशन कोटेदार और एक व्यापारी को गेहूं की कालाबाजारी करना भारी पड़ गया। पूर्ति विभाग ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाकये के मुताबिक गोंडा के छेछऊ गांव का कोटेदार अजीत कुमार दुमेडी गांव के व्यापारी अनुज कुमार के लंबे समय से सरकारी गेहूं बेच रहा था। जबकि यह गेहूं जनता में सरकारी अनाज के तौर पर वितरित होने के लिए प्रशासन की ओर से उसे उपलब्ध करा रहा था। डीएसओ राजेश कुमार सोनी के मुताबिक शनिवार को कोटेदार और व्यापारी के यहां छापामारी की गई। इस दौरान व्यापारी अनुज के यहां से 15 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ। कोटेदार और व्यापारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में गोंडा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।