{"_id":"61900e1a234d88422712c52b","slug":"aligarh-super-kings-beat-lions-by-42-runs-city-office-news-ali2780859158","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटः अलीगढ़ सुपरकिंग्स ने लायंस को 42 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटः अलीगढ़ सुपरकिंग्स ने लायंस को 42 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. ठाकुर राजपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ सुपर किंग्स ने अलीगढ़ लायंस को 42 रन से हरा दिया। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय मैदान पर खेले गए मैच का उद्घाटन एकेडमी के चेयरमैन अशोक सक्सेना ने किया।
टी-20 मैच में सुपर किंग्स के कप्तान लक्ष्य जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
20 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य जैन ने 79 रन, शिवम कुमार ने 22 रन व उत्सव जैन ने 17 रन का योगदान दिया। रमान्श गोयल ने 4 विकेट व अमन वर्मा ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लायंस की टीम 109 रन पर सिमट गई। मयंक शर्मा ने 16 गेंदों में 50 रन बनाए। युवराज सिंह ने 13 रन की पारी खेली। लक्ष्य जैन ने 4 विकेट व निकुंज माहेश्वरी ने 3 विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए लक्ष्य जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग सुमित कुमार, खुशाल गम्भीर व स्कोरिंग नमन शर्मा ने की। इस अवसर पर सुभाष सक्सेना, देवेन्द्र सक्सेना, नरेश कुमार, मुकेश सक्सेना,विवेक सक्सेना, विशाल, संजय जैन, अमित सक्सेना, तरुण पवरेजा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।