फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Strictness will remain in the district from Rakshabandhan to the worship of Shri Ram's birthplace

अलीगढ़ : रक्षाबंधन से श्रीराम जन्मभूमि के पूजन तक जिले में रहेगी सख्ती

Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Strictness will remain in the district from Rakshabandhan to the worship of Shri Ram's birthplace
रक्षाबंधन से लेकर पांच अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि पूजन तक जिले में हाई अलर्ट रहेगा। मजिस्ट्रेट ड्यूटी आगामी छह अगस्त तक लागू रहेंगी। इस दौरान शहर नौ सेक्टरों में बंटा रहेगा। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने 30 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। एसपी सिटी अभिषेक ने इतने ही पुलिसकर्मियों को अलग से तैनात किया है। डीएम ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश हैं कि ऐसे लोगों को तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सख्त पहरा देने और ड्रोन कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई तय है। पांच अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर सामूहिक धार्मिक आयोजन व जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। घरों में रहकर धार्मिक कार्यक्रम करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही पुलिस को एसएसपी के निर्देश हैं कि भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यह क्षेत्र सेक्टर मजिस्ट्रेटों को किए आवंटित
एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के मुताबिक सासनी गेट, बन्नादेवी व गांधी पार्क, सिविल लाइंस व क्वार्सी, देहली गेट चौराहे से हीरानगर चौराहा व सराया कावा तिराहा, चौकी तुर्कमान गेट व भुजपुरा, सब्जी मंडी, चंदन शहीद तिराहा, जामा मस्जिद के दक्षिण-पश्चिम, कोना गली बालाये किला, मिनी बस अड़्डा मस्जिद के पीछे की तरफ, चरखवालान चौराहा, पानी की टंकी के सामने गोविंद नगर मोड़ के सामने, क्वार्सी बाईपास को सेक्टर में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीस कमेटियों की बैठक के निर्देश
एसएसपी ने सभी सीओ, इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने थानों में पीस कमेटियों की बैठक करें। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करें। अराजक तत्वों को चिह्नित किया जाए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed