{"_id":"685a77a3891d4ec84b066831","slug":"aligarh-street-lights-out-of-order-city-is-plunged-into-darkness-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबा शहर, शहरवासी ही नहीं पार्षद भी परेशान, अब किससे लगाएं गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबा शहर, शहरवासी ही नहीं पार्षद भी परेशान, अब किससे लगाएं गुहार
Tue, 24 Jun 2025 03:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:32 PM IST
सार
ऊपरकोट, आवास विकास, उस्मान पाड़ा, महफूजनगर, एलमपुर, भुजपुरा, जीवनगढ़, केला नगर, सुदामापुरी, कुलदीप विहार, कनवरीगंज, बेगपुर, क्वार्सी से केला नगर रोड, जीवनगढ़ रोड, रजा नगर और बैंक कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें या तो हैं ही नहीं या खराब हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर की बंद स्ट्रीट लाइटों से शहरवासी ही नहीं बल्कि पार्षद भी परेशान हैं। आम शहरवासी को छोड़िए पार्षदों की शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। शहर में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नगर निगम की बैठकों में भी यह मुद्दा कई बार गूंज चुका है, लेकिन हालात जस के तस है।
विज्ञापन
ऊपरकोट, आवास विकास, उस्मान पाड़ा, महफूजनगर, एलमपुर, भुजपुरा, जीवनगढ़, केला नगर, सुदामापुरी, कुलदीप विहार, कनवरीगंज, बेगपुर, क्वार्सी से केला नगर रोड, जीवनगढ़ रोड, रजा नगर और बैंक कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें या तो हैं ही नहीं या खराब हैं। शाम होते ही इन क्षेत्रों की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे शाम के बाद आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
सद्दाम हुसैन ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। अंधेरे के कारण रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी असुरक्षित है। ऊपरकोट निवासी नाजिम चमन ने बताया कि शाम के बाद गलियों में इतना अंधेरा छा जाता है कि पैदल चलना जोखिम भरा है। आवास विकास कॉलोनी की निवासी रीता देवी ने शिकायत की कि खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण चोर-उचक्कों का खतरा है। मो. जावेद ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को छोड़कर बाकी शहर अंधेरे में है। भाजपा पार्षद निरंजन सिंह ने सुझाव दिया कि जोनवार जिम्मेदारी सौंपकर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों को सही कराया जा रहा है। इसके लिए रोटेशन बना कर कर्मचारी वार्डवार काम कर रहे हैं। मुख्य मार्गों की लाइट भी ठीक कराई जाएगी। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।