फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Stairs broke due to people climbing on the platform together

अलीगढ़ : मंच पर एक साथ लोगों के चढ़ने से सीढ़ियां टूटीं

Fri, 24 Dec 2021 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Stairs broke due to people climbing on the platform together
इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा और रालोद की संयुक्त रैली के समापन के ? - फोटो : CITY OFFICE
इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में मंच पर एक साथ लोगों के चढ़ने से सीढ़ियां टूट गईं। इसमें कई नेता सीढ़ी की रेलिंग से भी लटक गए। उन्हें चोटें भी आईं। मंच से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। मंच पर जयंत चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जयंत चौधरी का हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के ऊपर दोपहर 2:08 बजे दिखा। कुछ देर के बाद वह मंच पर पहुंचे। उन तक पहुंचने के लिए नेताओं का एक समूह सीढ़ियों से जा रहा था, तभी सीढ़ियां टूट गईं। कुछ गिर गए और दो-तीन नेता रेलिंग में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए दो नेताओं ने मदद की। इसी तरह रागिनी गायक के मंच पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कब्जा कर रखा था। इसी बीच माइक भी कई बार खराब हुआ। महिला कार्यकर्ताओं में अव्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के न आने से दिखी मायूसी
रैली में जब सपा समर्थकों को यह पता चला कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं आ रहे हैं, तब उनमें मायूसी छा गई। पुलिस के भी तेवर थोड़े कम हो गए, क्योंकि अखिलेश यादव को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर देखकर भागे समर्थक
जयंत चौधरी का हेलिकॉप्टर जब आसमान में दिखा तो समर्थक हेलिपैड की तरफ भागे। हालांकि, बैरिकेडिंग होने की वजह से वह वहां तक नहीं पहुंच पाए।
गुब्बारा कुर्सी लेकर उड़ गया
रैली स्थल पर सपा-रालोद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के नाम के गैस गुब्बारे लगे थे। इनमें एक गुब्बारे की रस्सी में किसी ने कुर्सी बांधकर रस्सी को काट दिया, जिससे कुर्सी के साथ गुब्बारा आसमान में उड़ गया। एक गुब्बारे में ड्रोन कैमरा भी फंस गया था।
रैली खत्म होते हुए उखाड़ने लगे होर्डिंग्स-बैनर
जैसे ही रैली खत्म हुई, वैसे ही रैली स्थल पर लगे होर्डिंग्स व बैनर रैली में लोगों ने उखाड़ना शुरू कर दिया। किसी के हाथ में एक बैनर तो किसी ने दो बैनर फाड़कर ले गए।
जयंत को भेंट की एएमयू शताब्दी द्वार की तस्वीर
सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में छात्र नेता यासीन गाजी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को एएमयू के शताब्दी द्वार की तस्वीर भेंट की। उनसे सपा-रालोद सरकार आने पर एएमयू छात्रों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मोहम्मद सगीर अहमद, इमरान, शान कुरैशी, अदनान मौजूद रहे।

सपा प्रवक्ता राजेश ने दिया इस्तीफा
सपा के जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को व्हाट्सएस के माध्यम से भेज दिया है।
ये रहे मौजूद
युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी, पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह, ठा.राकेश सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, वीरेश यादव, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, मनोज यादव, युवजन सभा के कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, ख्वाजा हसन जिबरान, कुनाल शर्मा, कपिल पंडित, आमिर आबिद, राजेश सैनी, कार्तिक चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह, पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, डीआर यादव, ठा. गवेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, विनोद सविता, इंद्रदेव चौहान, नरेंद्र सूर्यवंशी, राकेश यादव, ठा. तेजवीर सिंह, शान मियां, अयाज शेरवानी, अब्दुल्ला शेरवानी, नीरज शर्मा, धीरज चौधरी, वीरपाल सिंह दिवाकर, संजय यादव नूर अफजल आजाद, बाबा फरीद आजाद, रालोद से अमित ठेनुआं, रामबहादुर सिंह, सुमन दिवाकर, प्रीती धनगर, संजीव सूर्यवंशी, सुंदर सिंह, नवाब सिंह छोंकर, अरविंद धनकर, प्रेम सिंह, रामकुमार नागर, रिजवान सिद्दीकी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed