{"_id":"62892e8ae9a12a338039a062","slug":"aligarh-splashes-of-mud-on-the-wall-of-the-shrine-created-a-ruckus-city-office-news-ali292101750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : धर्मस्थल की दीवार पर कीचड़ की छींटों ने कराया बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : धर्मस्थल की दीवार पर कीचड़ की छींटों ने कराया बखेड़ा
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज इलाके में शनिवार दोपहर एक धर्मस्थल व आसपास की दुकानों की दीवारों पर कीचड़ की छींटों ने बखेड़ा करा दिया। लोग यह कहते हुए हंगामा करने लगे कि यह किसी ने जानबूझकर हरकत की है। दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया। खबर पर एसपी सिटी आदि पहुंच गए। समझाकर लोगों को शांत किया और कहा कि सीसीटीवी देखकर कार्रवाई की जाएगी। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
रसलगंज में रात को नाला सफाई के क्रम में कीचड़ निकालकर बाहर सड़क पर डाला गया है। सुबह जब लोगों ने देखा तो पाया कि कीचड़ की छींटें दुकानों व धर्मस्थल की दीवारों पर पड़ी हैं। यह देखकर लोगों का कहना था कि यह किसी ने जानबूझकर किया है। क्योंकि कीचड़ नाली से निकालकर बाहर फेंकने पर इतनी ऊपर छींट नहीं जाएंगी।
बस इसे लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया और विरोध में दुकानदारों ने दुकानें तक बंद कर दीं। इस सूचना पर इलाका पुलिस के साथ-साथ एसपी सिटी भी पहुंच गए। लोगों को समझाया गया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार मामले में लोगों को समझाकर शांत किया गया है। सीसीटीवी देखकर जिसने भी यह हरकत की है, उसे चिह्नित किया जाएगा। वहीं इलाके के लोगों की ओर से तहरीर ली गई है, जिस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।