{"_id":"63617b7e3dcdd21fb9470cf7","slug":"aligarh-speeding-bus-rammed-jagran-party-hitting-several-vehicles-five-people-died-jatori-news-ali303803829","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अलीगढ़ में तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए जागरण पार्टी को रौंदा, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अलीगढ़ में तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए जागरण पार्टी को रौंदा, पांच की मौत
Wed, 02 Nov 2022 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:33 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक बस ने जागरण पार्टी को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
aligarh road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में मंगलवार की शाम करीब सात बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव कुराना में एक तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए जागरण पार्टी को रौंद दिया। हादसे में जागरण पार्टी के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।
गांव कुराना निवासी गौरव पुत्र मुनेश के बेटे का मंगलवार को जन्मदिन था। इसी उपलक्ष्य में गौरव ने रात में जागरण का आयोजन किया था। शाम सात बजे धनौरा, जनपद बुलंदशहर से ‘छोटा हाथी’ वाहन में जागरण पार्टी गांव कुराना पहुंची थी। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर जागरण पार्टी के सदस्य संगीत का सामान उतार रहे थे। तभी टप्पल की ओर से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी एक बुग्गी में टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी छह बाइकों को कुचल दिया। इसके बाद भी बस नहीं रुकी।
आगे छोटा हाथी में टक्कर मारते हुए संगीत का सामान उतार रहे जागरण पार्टी के सदस्याें को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही अमर सिंह (32) निवासी नवादा चोला चौकी, जिला बुलंदशहर, दिनेश (32) निवासी बनखंडा जिला हापुड़ और मदन भगत की मौत हो गई। वहीं एक जागरण पार्टी के एक अन्य घायल सदस्य संतोष (21) पुत्र देवेश निवासी अर्चनपुर जिला बुलंदशहर व जयप्रकाश (45) पुत्र ज्ञानचंद्र निवासी बंबाबत दादरी दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जयप्रकाश जागरण करा रहे परिवार में शामिल होने आए किसी रिश्तेदार की कार के चालक थे। वहीं दो घायल विनोद पुत्र रण सिंह निवासी गौतमबुद्धनगर ओर सनी पुत्र मुनेश निवासी कुराना की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था। कई अन्य लोगों के भी घायल होने की चर्चाएं थीं। संवाद
नहीं उठने दिए शव, मुआवजे की मांग पर अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम खैर अनिल कुमार कटियार, सीओ राकेश सिसौदिया, थाना टप्पल, कोतवाली खैर, कोतवाली पिसावा आदि से बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गया था। वहीं अलीगढ़-पलवल मार्ग पर शाम सात बजे के बाद से जाम लगा रहा। कुराना गांव के निवासी मौके पर किसी उच्चाधिकारी के पहुंचने की मांग पर अड़े थे, जिसके चलते वह मौके पर सड़क किनारे पड़े तीन शवाें को भी नहीं उठने दे रहे थे।
यह ग्रामीण मृतकों के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ लोग हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों पर भी मुआवजे की मांग कर रहे थे। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। बाद में पुलिस ने वाहनों को वापस कराकर दूसरे रास्तों से गंतव्य की ओर भिजवाना शुरू कर दिया था। संवाद