{"_id":"62f01b319d6d381dbb6dd466","slug":"aligarh-sp-planted-two-workers-at-a-booth-aligarh-news-ali2977405139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एक बूथ पर दो कार्यकर्ता लगाए सपा ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एक बूथ पर दो कार्यकर्ता लगाए सपा ने
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित ऑर्चिड ब्लू होटल में सपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में सदस्यता पर्ची देते जिल?
- फोटो : CITY OFFICE
जिले में सपा ने लोकतंत्र बचाओ सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। निकाय चुनाव की तैयारी के लिए एक बूथ पर दो कार्यकर्ता लगाकर सदस्यता अभियान शुरू किया गया। रविवार को रामघाट रोड के एक होटल में सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व विधायक जमीर उल्लाह, अज्जू इशाक, मोहम्मद फहद, अश्विनी शर्मा, उस्मान खान ने सदस्यता रसीद देकर अभियान का शुभारंभ किया।
पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने पत्रकारों को बताया कि जिले के 3117 बूथ पर दो-दो सक्रिय सदस्य व 10-10 प्राथमिक सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ता लगाकर इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। आगामी निकाय चुनाव में हम पूरी ताकत से लड़ेंगे।
इस दौरान आह्वान किया गया कि जो समजवादी किन्हीं कारणों से नाराज होकर घर बैठे हैं, उन्हें भी मनाकर सक्रिय किया जाएगा। इस मौके पर 9 अगस्त संपूर्ण क्रांति दिवस से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, मनोज यादव, लक्ष्मी धनगर, मुकेश माहेश्वरी, संजय यादव, पंकज यादव, निवर्तमान युवजन सभा अध्यक्ष रंजीत चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू, अयाज शेरवानी, मुजाहिद किदवई, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।