फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: SP leader who threatens ambulance drivers in medical custody, interrogation continues

अलीगढ़ : मेडिकल में एंबुलेंस चालकों को धमकाने वाला सपा नेता हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 04 Aug 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: SP leader who threatens ambulance drivers in medical custody, interrogation continues
मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस चालकों को धमकाने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। दो दिन से लगातार प्रकरण अमर उजाला में प्रकाशित होने और धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते पुलिस ने देर रात मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी सपा नेता को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया है। देर रात समाचार लिखे जाने तक सपा नेता हिरासत में था और पूछताछ चल रही थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मरीजों को अपने नर्सिंग होम में न लेकर आने से खफा सपा नेता द्वारा एंबुलेंस चालकों को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि जिस सपा नेता पर आरोप लग रहा है और जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। अभी मामले में जांच चल रही है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। वीडियो को भी देखा जा रहा है। जांच व पूछताछ के आधार पर जो सही होगा, वही कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर भी मिल गई है।
विज्ञापन

दलालों का मामला गृह मंत्रालय पहुंचा
जेएन मेडिकल कॉलेज में आए मरीजों को दबाव बनाकर आसपास के निजी नर्सिंग होम में ले जाने का मामला अब केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है। इस मामले में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर पूरी स्थिति की जानकारी दी थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले से केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया है। गौर हो कि इस मामले को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद यहां पर हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि यहां सक्रिय दलालों में एक समाजवादी पार्टी का नेता भी है। जिसने धौर्रा में अपना एक हॉस्पिटल भी खोल लिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक ने बताया जेएन मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ के अलावा आसपास के जिलों के मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें से अधिकांश मरीज कमजोर आर्थिक स्थिति वाले होते हैं। कभी-कभी यहां से मरीजों को निजी नर्सिंग होम ले जाने वाले दलाल ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ भी अभद्रता कर देते हैं। इसलिए यहां पर सुरक्षा की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है । इन्हीं सब बात को ध्यान में रखते हुए कुलपति को पत्र लिखा गया था। जिसके बाद वह पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed