{"_id":"61c0d2cd7b42f1708454a966","slug":"aligarh-son-in-law-beats-wife-and-father-in-law-at-ssp-office-uproar-city-office-news-ali2810888115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एसएसपी दफ्तर पर दामाद ने पत्नी व ससुर को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एसएसपी दफ्तर पर दामाद ने पत्नी व ससुर को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
एसएसपी दफ्तर स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर घरेलू विवाद में काउंसिलिंग के लिए आए दंपती में कहासुनी हो गई। पति ने केंद्र से बाहर निकलते ही पत्नी व ससुर से मारपीट कर दी और शोरशराबे पर भाग गया। इस मामले में पत्नी ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव नयावांस निवासी ओमप्रकाश चौधरी ने बेटी पूजा चौधरी की शादी चार साल पहले पिसावा क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द निवासी रमन सिंह से की थी। किसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच आपस में घरेलू विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो पूजा मायके आ गई और उसने एसएसपी से शिकायत कर दी। एसएसपी ने परिवार परामर्श केंद्र को दंपती की काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए।
सोमवार को दंपती की तारीख थी। यहां काउंसिलिंग के दौरान दंपती में फिर से कहासुनी हो गई। किसी तरह केंद्र प्रभारी ने दोनों को समझाकर शांत कराया और अगली तारीख देकर घर भेज दिया। जैसे ही पूजा अपने पिता ओमप्रकाश चौधरी के साथ एसएसपी दफ्तर से बाहर निकली तभी पति रमन सिंह ने दोनों के साथ पहले गाली-गलौच की फिर मारपीट कर डाली। चीख-पुकार पर पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों को आता देखा तो पति वहां भाग गया। इसके बाद पीड़ित पिता-पुत्री थाना सिविल लाइंस पहुंचे और अपनी आपबीती बताते हुए तहरीर दे दी।