{"_id":"62892d5df5c74559454f798f","slug":"aligarh-smuggler-arrested-with-ganja-worth-one-crore-city-office-news-ali292090521","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एक करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एक करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गांजा के साथ अभियुक्त सोनू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसपी देहात श?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गांजा तस्करी का एक बड़ा अड्डा गोंडा क्षेत्र से पकड़ा गया है। एसटीएफ के सहयोग से इलाका पुलिस ने एक करोड़ कीमत का 4.46 क्विंटल गांजे संग शुक्रवार रात गांजा तस्कर दबोचा है। यह माल ओडिशा से लाकर यहां फुटकर में बेचा जा रहा था। इस दौरान दो साथी फरार हैं, जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ यूनिट के सीओ लालप्रताप सिंह के साथ मिलकर एक सूचना पर जांच की जा रही थी। इसी बीच गोंडा के गांव भडीरा के कोसा सिंह उर्फ कौशल के नलकूप पर छापा मारा गया।
यहां से नलकूप में व कार में रखा कुल 4.46 क्विंटल गांजा मिला। मौके से इस माल के खरीदार सोनू निवासी केसी नगला उटवारा, खैर को गिरफ्तार किया गया। मौके से अल्टो कार, दो मोबाइल व 2100 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में सोनू ने स्वीकारा कि यह माल ओडिशा से भड़ीरा के ही राकेश उर्फ गुड्डू द्वारा मंगाया जाता है।
विज्ञापन
उससे यह माल खुद सोनू खरीदकर फुटकर में अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में बेचता है। सोनू के अनुसार इससे पहले खुद कोसा उर्फ कौशल द्वारा माल मंगाया जाता था। इस छापेमारी के दौरान राकेश व कोसा भागने में सफल रहे हैं। बरामद माल की कीमत एक करोड़ बताई गई है। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी है। इस गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ के अलावा गोंडा की पुलिस टीम शामिल रही है।