{"_id":"5ef610498ebc3e431b2fc169","slug":"aligarh-slogans-shouted-by-keeping-bike-and-scooty-in-buggy-city-office-news-ali237118358","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सपाइयों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सपाइयों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम के नेतृत्व में सपाइयों ने कलक्ट्रेट के गेट पर पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सपाइयों ने अर्धनग्न होकर नारेबाजी की। सभी पीएम मोदी, सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीरें हाथ में लिए थे।
मो. सालिम ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार आई है, हर वर्ग का व्यक्ति परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हुए तो यूथ ब्रिगेड बड़ा आंदोलन करेगा। सालिम ने कहा कि यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और हजरतगंज थाने में उनको रखा गया है। अनीस राजा को शाम तक रिहा नहीं किया गया तो शनिवार को यूथ ब्रिगेड के साथियों के साथ गिरफ्तारी देंगे। मोहसिन मेवाती ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों पर लखनऊ में लाठी चार्ज हो रहा है।
यूथ ब्रिगेड के नौजवान ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रभात कुमार सविता, अरशद चौधरी, आदित्य, जुनूनी सद्दाम, अशरफी, आजम, मेवाती, आमीन सद्दाम, जुनैद, प्रशांत कुमार, वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।