फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Slogans raised against Municipal Commissioner, demand for suspension

अलीगढ़ : नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी, निलंबन की मांग

Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Slogans raised against Municipal Commissioner, demand for suspension
चार भाजपा पार्षदों को नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर करने से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर निलंबन की मांग की। भाजपा पार्षद स्वयं ग्रुप छोड़ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद नगर आयुक्त भी ग्रुप से निकल गए हैं।
विज्ञापन

बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा पार्षदों ने पत्रकारों के समक्ष नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर निलंबन की मांग की। आरोप लगाया कि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने व्हाट्सएप ग्रुप से भाजपा पार्षद हेमंत गुप्ता, विजय तोमर, सुरेंद्र पचौरी एवं रजनी माहौर को रिमूव कर दिया। पार्षदों का कहना है कि यह ग्रुप नगर निगम के अधिकारी एवं पार्षदों का है।
विज्ञापन

इसमें पार्षद नागरिकों की पीड़ा रखते हैं। यह ग्रुप नगर आयुक्त का व्यक्तिगत ग्रुप नहीं है। पार्षदों ने पत्रकारों के समक्ष नागरिकों की पीड़ा भी उठाई और कहा कि भीषण गर्मी में नागरिक पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारियों की तानाशाही के कारण जनता को स्वच्छ पेयजल नहीं उपलब्ध हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। दो बजे तक कूड़ा नहीं उठता। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की सड़कों को खोद दिया गया है। पेयजल की पाइप लाइनों को सीवर लाइन के ऊपर डाला जा रहा है।
इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दूषित जल की आपूर्ति घरों में हो रही है। पार्षदों ने कहा कि सेंटर प्वाइंट सहित अन्य स्थानों पर स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए कार्यों की जांच होनी चाहिए। संपत्ति अभिलेखों के नामांतर के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है।
मृतक की पत्नी से कहा जा रहा है कि वह साबित करें कि वैध पत्नी है। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त कार्यालय में नहीं आते हैं। पार्षदों के फोन नहीं उठाते हैं। इनकी वजह से जनता के बीच सरकार की छवि खराब हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बना रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ये रहे मौजूद...
भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, कुलदीप पांडेय, वीरेंद्र सिंह, दिलेश गुप्ता, लतेश चौधरी, अनिल कुमार सेंगर, पंकज सक्सेना, विजय तोमर, नीलेश उपाध्याय, सुरेंद्र पचौरी, संजय पंडित, योगेश सिंघल, दिनेश जादौन, देव कुमार, पूरन दिवाकर, हेमंत गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, मीनेश भारद्वाज, आशा गौतम आदि
आरोप-प्रत्यारोप के बाद नगर आयुक्त ग्रुप से बाहर निकले
आरोप-प्रत्यारोप के बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ग्रुप से बाहर निकल गए हैं। उन्होंने ग्रुप में लिखा है कि ‘आप सभी प्राइवेट मैसेज करके अपनी समस्या बता सकते हैं। अमर्यादित व्यवहार किसी को भी स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। अत: मैं इस ग्रुप से फिलहाल के लिए एग्जिट कर रहा हूं। सहयोग के लिए धन्यवाद’।

- शहर की पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने और हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। शहर वासियों के सहयोग के बल पर एक अप्रैल 2022 से नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर 146 हैंडपंप रिपेयर किए गए हैं और 179 दूषित पेयजल आपूर्ति वाले कनेक्शन बंद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रबंध किये जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर प्रबंध किए जा रहे हैं।
- गौरांग राठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed