{"_id":"5f8891328ebc3e9c0416d710","slug":"aligarh-sib-raids-hardware-hardware-firm-city-office-news-ali2463715104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हार्डवेयर एक्सपोर्टर फर्म पर एसआईबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हार्डवेयर एक्सपोर्टर फर्म पर एसआईबी का छापा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने देहली गेट गेट क्षेत्र के चिरंजी लाल गेट स्थित एक बड़े निर्यातक की फर्म में लगातार दो दिन छापा मार कर गहन जांच पड़ताल की है। ये कार्रवाई जीएसटी पोर्टल पर ऑनलाइन दी गई कारोबारी जानकारी में बड़ी खामियां मिलने के बाद हुई है। जिसमें कंपनी के भीतर मौजूद स्टॉक व घोषित किए गए माल में बड़ा अंतर मिला है। प्राथमिक जांच में 10 से 12 लाख रुपये की कर चोरी बताई जा रही है। एसआईबी ने निर्यातक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्रवाई अभी जारी होने से फर्म का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर एसआईबी ग्रेड टू अनूप कुमार माहेश्वरी, जेसी एसआईबी ओपी राय, जेसी एसआईबी कौशलेंद्र राय के निर्देशन में डीसी एसआईबी रेंज बी के प्रभारी एके सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिन जांच पड़ताल की है। इस निर्यातक फर्म पर हार्डवेयर का काम किया जाता है।
यहां पर भारी मात्रा में अघोषित माल मिला, जिसको सीज कर दिया गया है। जांच टीम ने फैक्टरी से खरीद बिक्री से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। इस कंपनी ने कागजों में 1.90 करोड़ रुपये का स्टाक दिखाया था, जबकि मौके पर 2.21 करोड़ रुपये का माल मिला। इस पर करीब 25 से लेकर 55 फ ीसदी तक जुर्माना एवं टैक्स लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
डीसी एसआईबी एके सिंह ने फ र्म संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पिछले दो साल के खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी शुरू हो गई है। जांच टीम में एसी आदित्य मिश्रा, संजीव कुमार, अनीस अरोड़ा, संजीव पाठक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऑनलाइन खंगाला जा रहा खरीद बिक्री का ब्योरा
अलीगढ़। जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न दाखिल करने वाली सभी बड़ी कंपनियों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। इस जांच में गड़बड़ी मिलने पर फ र्म के गोदामों और ठिकानों पर भौतिक जांच हो रही है। बीते तीन से चार महीने में शहर की कई कंपनियों ने खरीद बिक्री के सापेक्ष आईटीसी रिफं ड लेने में बड़ी गड़बड़ी की है। फ र्जी फ र्म के साथ कारोबार दिखा कर रिफं ड लेने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इन सभी मामलों की ऑनलाइन पड़ताल चल रही है। खंड एक का कार्यभार संभालने के बाद डिप्टी कमिश्नर एके सिंह ने इन फ र्मों पर शिकंजा कसा है।