फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Shooter Sonu Gautam granted bail in three cases

अलीगढ़ : शूटर सोनू गौतम की तीन मुकदमों में जमानत मंजूर

Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Shooter Sonu Gautam granted bail in three cases
पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में आरोपी कुख्यात शूटर सोनू गौतम को यहां के तीन मुकदमों के वारंटों में जमानत मिल गई है। वहीं अभी यहां दो गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमों में जमानत नहीं मिल पाई है। हालांकि अभी गैंगेस्टर के मुकदमों में जमानत आवेदन किया भी नहीं गया है। फिलहाल सोनू दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध है। वहां उसे स्पेशल सेल ने अवैध हथियार संग दबोचा था।
विज्ञापन

गोंडा के शहरी मदन गढ़ी के सोनू गौतम के सिर अपने जिले सहित आगरा, मथुरा जीआरपी, ग्वालियर, मसूरी गाजियाबाद आदि में हत्या आदि के कई संगीन अपराध दर्ज हैं। शूटर के रूप में पुलिस रिकार्ड में दर्ज सोनू गौतम को पंचायत चुनाव से पहले दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बाद में यहां कई अपराधों में जारी वारंटों पर उसे तलब किया था। इसी दौरान गैंगेस्टर के भी दो मुकदमे बन्नादेवी व जवां में उस पर दर्ज किए गए थे। मामले में सोनू के अधिवक्ता की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि सोनू के खिलाफ जवां की हत्या, बन्नादेवी की पुलिस मुठभेड़ व एक अन्य फर्जी आधार कार्ड रखने संबंधी तीन मुकदमों में जारी वारंटों में जमानत मंजूर हो गई है। अभी गैंगेस्टर के मुकदमों में जमानत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed