फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seven vehicles seized in checking, 12 challans

अलीगढ़ : चेकिंग में सात वाहन सीज, 12 के चालान

Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Seven vehicles seized in checking, 12 challans
संभागीय परिवहन की ओर से बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग के साथ अवैध संचालन के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रथम टीम में शामिल एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी एवं द्वितीय टीम में शामिल एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

प्रथम टीम ने सात वाहनों के चालान किए। एक मैजिक को बकाया एवं एक स्कूल मिनी बस को बिना फिटनेस थाना जवां में बंद किया गया। तीन वाहन थाना लोधा में अवैध संचालन में बंद किए गए। थाना गोधा में दो बस एवं एक मारुति ईको बंद की गई।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय दल ने पांच बसों के चालान किए। एक कैंटर, एक ट्रैक्टर एवं तीन ऑटो को सीज कर विभिन्न थानों में बंद करा दिया। इस दौरान वाहन चालकों को चेतावनी दी गयी कि भविष्य में यदि कोई भी स्कूली वाहन अथवा अन्य वाहन नियम विरुद्ध संचालित पाया गया तो वाहन के स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed