फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seven male passengers traveling in women's coach arrested

अलीगढ़ : महिला कोच में सफर कर रहे सात पुरुष यात्री दबोचे

Sat, 12 Mar 2022 09:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Seven male passengers traveling in women's coach arrested
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का यात्रियों को जागरूक करने का अभियान जारी है। शनिवार को महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत ट्रेन के महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों की धरपकड़ की गई।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह, एएसआई रणवीर सिंह स्टेशन पर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में चेकिंग की गई। आरपीएफ ने सात यात्रियों को पकड़ लिया और सभी को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें अर्थ दंड वसूलने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि जागरूकता अभियान में रेल यात्रियों को जहरखुरान, टिकट दलाल, ट्रेस पासिंग, ज्वलनशील पदार्थों को लेकर रेलयात्रा न करने, ट्रेन की छत व पायदान पर बैठकर यात्रा न करने, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने अवैध रूप से मिनी पैंट्री कार चलाते हुए पांच अवैध वैंडरों को पकड़ लिया, जो अनधिकृत रूप से सामान बेच रहे थे। नो पार्किंग एरिया में ई-रिक्शा व ऑटो खड़ा करने के जुर्म में पांच वाहन चालकों के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed