फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Settle the road ownership dispute by conducting a joint survey: Divisional Commissioner

अलीगढ़ : सड़कों का स्वामित्व विवाद संयुक्त सर्वे कर निपटाएं : मंडलायुक्त

Mon, 25 Oct 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Settle the road ownership dispute by conducting a joint survey: Divisional Commissioner
सड़कों के निर्माण और गड्ढा मुक्ति अभियान में विभागीय तालमेल का अभाव आड़े नहीं आएगा। मंडलायुक्त ने सभी विभागों को इस संबंध में निर्देशित किया है कि वह सड़क के स्वामित्व संबंधी विवाद आपसी तालमेल से निपटाएं लेकिन सड़कों को दुरुस्त करने में देरी न करें।
विज्ञापन

सांगवान सिटी-ओजोन सिटी रोड में सड़क के स्वामित्व विवाद के कारण मंडलायुक्त ने उक्त निर्देश दिया है। इस रोड का वर्तमान स्वामित्व सिंचाई विभाग के पास है, इसलिए पीडब्ल्यूडी इस जर्जरहाल सड़क को गड्ढामुक्त नहीं कर रहा है। जब मंडलायुक्त गौरव दयाल को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों विभागों से संयुक्त सर्वे करने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग मौके पर सर्वे कर इसकी रिपोर्ट बना लें ताकि इस सड़क पर काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

इस रोड पर बीते कई वर्षों से कोई काम नहीं होने से सड़क जर्जरहाल हो चुकी है। लगभग एक फुट गहराई के गड्ढे हो चुके हैं। कई जगह सड़क गायब हो चुकी है। कई जगह जलभराव होने से सड़क कट गई है। सड़क एक ओर खेतों की ओर और दूसरी ओर नहर की तरफ धंस गई है। पूर्व में इस सड़क का निर्माण एडीए ने करा दिया था। अब इसका निर्माण कार्य सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच में फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed