फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seeing her in an objectionable condition with another youth, strangled her to death

Aligarh: दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी को गला घाेंटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर बौखलाकर उसने अपनी पत्नी को चारपाई पर ही दबोच लिया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Aligarh: Seeing her in an objectionable condition with another youth, strangled her to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव में शुक्रवार को एक मजदूर ने गर्भवती पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका कहना है कि अन्य युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख वह बौखला गया था। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस गांव पहुंची जहां महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। दूसरी ओर मृतका के पिता का कहना है कि दामाद झूठे आरोप लगाकर बेटी से मारपीट करता था।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के किशनपुर क्षेत्र निवासी तिलक सिंह के दो बेटे और दो बेटियों में तीसरे नंबर की बेटी शीतल (23) का विवाह करीब चार साल पहले हरदुआगंज क्षेत्र के निधौला गांव निवासी शेखर पुत्र प्रेमपाल के साथ हुआ था। दंपती के तीन साल की एक बेटी है जो अपनी दादी के पास गांव में रहती है। साल भर से शेखर कोंडरा गांव में मकान बनाकर पत्नी के साथ रह रहे थे। शीतल छह माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर शेखर घर लौटा तो दरवाजे पर ताला मिला। दीवार फांद कर अंदर गया तो उसने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर बौखलाकर उसने अपनी पत्नी को चारपाई पर ही दबोच लिया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे थाने जा पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ताला तोड़ अंदर गई तो बाहरी कमरे की चारपाई पर शीतल का शव पड़ा मिला। माथे पर चोट के निशान के साथ गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। यह फंदा चारपाई से भी बंधा था। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ अतरौली विशाल चौधरी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम के जरिए मौके पर साक्ष्य संकलित कराए गए। खबर पाकर मौके पर पहुंचे मृतका की मां गुड्डी देवी, पिता तिलक सिंह तथा छोटे भाई संदीप का रोकर बुरा हाल था।

बीस दिन से था घर से बाहर
पत्नी शीतल की हत्या के आरोपी पति शेखर के अनुसार कई माह से उसे पत्नी के चाल-चलन पर शक था। इसलिए रक्षाबंधन से पहले उसने पत्नी को तालानगरी में काम पर जाने से रोक दिया था। शेखर के अनुसार शीतल ने करीब डेढ़ माह तालानगरी में मजदूरी का काम किया था। उसका आरोप है की इसके बाद भी पत्नी की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे घर पर क्लेश होने लगा। इसी के चलते वह 20 दिन से घर नहीं आया था। शुक्रवार की दोपहर घर लौटा तो बाहर से ताला लगा था। अंदर की दीवारें महज चार फुट ऊंची हैं, इसलिए दीवार फांदकर कर वह अपने घर में घुसा। कमरे में अंदर से दरवाजे नहीं थे। कमरे में पड़ी चारपाई पर पत्नी के साथ गांव का एक युवक मौजूद था।

लांछन लगाकर बेटी से करता था मारपीट: पिता
मृतका शीतल के पिता तिलक सिंह का आरोप है कि दामाद शेखर उनकी बेटी पर झूठा लांछन लगाता था। इसी चक्कर में उनकी बेटी के साथ मारपीट कर परेशान करता था। तीन दिन पहले शेखर ने शीतल का पैर जलाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed