{"_id":"5d5661bf8ebc3e6ca8683e27","slug":"aligarh-school-student-died-in-a-road-accident-by-over-speeding-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे छात्र को कुचल कर तेज रफ्तार कार फरार, मौके पर मौत, गुस्साए ग्रमीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे छात्र को कुचल कर तेज रफ्तार कार फरार, मौके पर मौत, गुस्साए ग्रमीणों ने किया सड़क जाम
Fri, 16 Aug 2019 01:26 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 16 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार कार द्वारा कुचल दिए जाने के बाद सनसनी फैल गई। बुरी तरह से घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया और छोटे बड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब की है। केशोपुर का रहने वाला जयप्रकाश अपने बड़े भाई लवकुश के साथ साईकिल से स्कूल जा रहा था। खेरेश्वर हाईवे पर सड़क पार करने के इंतजार में दोनों भाई खड़े थे। इतने में गभाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल के साथ खड़े छोटे भाई जयप्रकाश को कुचल दिया और मौके पर से फरार हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद मृतक छात्र को सड़क पर ही छोड़ कर चालक भागने में सफल रहा। इधर बच्चे को इस हालत में देख कर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने खेरेश्वर हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलने पर जिले के कई थानों की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन