{"_id":"675179b587e681e9c90f90df","slug":"aligarh-samuhik-vivah-ayojan-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक पंडाल में मंत्रों संगी गूंजी आयतें: अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के हुए 80 वर-वधु, 12 का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पंडाल में मंत्रों संगी गूंजी आयतें: अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के हुए 80 वर-वधु, 12 का हुआ निकाह
Thu, 05 Dec 2024 03:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:30 PM IST
सार
सरकार प्रति विवाह पर 51 हजार रुपये का वहन करती है। जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, 10 हजार रुपये का उपहार और छह हजार रुपये वैवाहिक कार्यक्रम में खर्च होता है।
विज्ञापन
वर-वधू को आर्शीवाद देते जनप्रतिनिधिव व अधिकारी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खैर बाईपास रोड स्थित एक फार्म में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 80 वर-वधु अग्नि का साक्षी मान कर एक-दूजे के हुए, वहीं 12 वर-वधू कबूल है बोल कर निकाह किया। जनप्रतिनिधियों ने सभी 92 जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्शिवाद दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अलीगढ़ जिले में लगभग साढ़े पांच सौ जोड़ों की शादी करने का लक्ष्य है। 4 दिसंबर को खैर बाइपास पर ब्लॉक अकराबाद व लोधा और नगर पंचायत मडराक के 101 जोड़ों की शादी का लक्ष्य विभाग ने निर्धारित किया था। इनमें से 92 जोड़ों सामूहिक विवाह में शामिल हुए। नौ जोड़े किन्हीं कारणों से नहीं आ सके।
विज्ञापन
सरकार प्रति विवाह पर 51 हजार रुपये का वहन करती है। जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, 10 हजार रुपये का उपहार और छह हजार रुपये वैवाहिक कार्यक्रम में खर्च होता है। जिसमें से 80 जोडों का विवाह हिन्दू धर्मानुसार वैदिक मंत्रोचारण एवं 12 जोड़ों का निकाह काजी अब्दुल अजीम एवं इकरार खान द्वारा मुस्लिम धर्मानुसार कराया।
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि इस समारोह में जिनकी बेटियों की शादी हो रही है उनके लिए यह बड़ा भावुक पल है। बेटियां दो कुलों का गौरव होती है। विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराकर सरकार पुण्य कमा रही है। विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में जाति-पाति न देख सरकार हर तबके को लाभांवित कर रही है।
इन्होंने दिया आशीर्वाद
इन्होंने दिया आशीर्वाद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त मीनू राणा, डीडीओ आलोक आर्य, एडी सूचना संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह, बीडीओ आदिल फैज, वेद प्रकाश, नीरज कुमार शर्मा, मयंक, रूपेश आदि मौजूद रहे।