{"_id":"629fa7595707b2457163a39b","slug":"aligarh-sadiq-and-babar-surrendered-in-court-with-a-reward-of-25-thousand-aligarh-news-ali2933718139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 25 हजार के इनामी सादिक व बाबर का कोर्ट में आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 25 हजार के इनामी सादिक व बाबर का कोर्ट में आत्मसमर्पण
विज्ञापन
एएमयू के डक प्वाइंट पर पिछले वर्ष दो गुटों के झगड़े में बिहार के एक युवक को गोली मारने के आरोपी मुरादाबाद निवासी छात्र सादिक अली और उसके साथी बाबर ने मंगलवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि इस घटना में फरार सादिक पर एक सप्ताह पहले ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और इनाम की सूचना सार्वजनिक होते ही उसने समर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। ये घटना 3 अगस्त 2021 की देर शाम की है। जमालपुर में दो गुटों में विवाद के बाद दोनों गुट के लोग एएमयू कैंपस के डक प्वाइंट पर आमने-सामने आ गए।
यहां फायरिंग में बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अरमान के गोली लगी थी। अरमान ने शहर के एक स्कूल से 12वीं की और एएमयू में दाखिले की तैयारी कर रहा था। इस मुकदमे में मुरादाबाद सिविल लाइंस हाल आरएएम हॉल निवासी सादिक अली का नाम सामने आया। फरार सादिक पर मुकदमा वापसी के लिए धमकी देने का भी आरोप लगा।
विज्ञापन
इस पर सादिक पर दर्ज नौ मुकदमों के आधार पर पिछले सप्ताह 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम की खबर पाते ही सादिक ने अधिवक्ता के जरिये न्यायालय में समर्पण की अर्जी दायर की और मंगलवार को हाजिर हो गया। सादिक के साथ इसी मुकदमे में दूसरे आरोपी ऊपरकोट के बाबर ने भी समर्पण किया है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने दोनों के आत्म समर्पण करने की पुष्टि की है और बताया कि अब सादिक को हथियार बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।