फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Saas Danmad love story ending

Aligarh: होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, रहेंगे अब दोनों एक साथ, यह हुआ तय

Fri, 18 Apr 2025 09:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 09:18 PM IST
सार

आज 18 अप्रैल को राहुल को उसके ताऊ आदि परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को राहुल के सुपुर्द कर दिया गया। सपना और राहुल दोनों वन स्टॉप सेँटर से दादों थाना अंतर्गत एक साथ जिंदगी बिताने के लिए चले गए।

विज्ञापन
Aligarh Saas Danmad love story ending
होने वाले दामाद के संग सास - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आखिरकार वही हुआ, जिसके संकेत थे। होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला सपा खुद वापस आने के बाद भी पति या बच्चों के साथ रहने को राजी नहीं हुई। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसीलिंग के बाद वह राहुल संग जाने की जिद पर अड़ गई। तमाम प्रयास के बाद 18 अप्रैल शाम उसे राहुल व उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। जाते समय उसने यही कहा कि अब हम दोनों साथ रहेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh Saas-Damad Love Story: सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी वायरल, राहुल-सपना ने सुनाई कहानी
विज्ञापन

मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ का जितेंद्र गांव में अपनी पत्नी सपना, बेटी और बेटों संग रहता था। जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए। इधर, इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस उन्हें तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। तब से वह इसी जिद पर थी कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती ने एक दूसरे के खिलाफ दी थी तहरीर, कराई काउंसीलिंग

वापस आने के बाद इस मामले में पति ने महिला के खिलाफ जेवरात व नकदी ले जाने संबंधी तहरीर दी थी, जबकि महिला ने पति के खिलाफ खुद के उत्पीडऩ को लेकर तहरीर दी थी। दोनों के आरोपों को पारिवारिक विवाद माना गया। इसी आधार पर दोनों को काउंसीलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भी लाया गया। शुक्रवार को दिन भर दोनों की काउंसीलिंग हुई। मगर महिला एक ही जिद पर रही। वह पति संग जाने को राजी नहीं थी। इसी आधार पर उसे राहुल व उसके परिजनों के संग सुपुर्द कर दिया गया।


बच्चों की ओर भी नहीं रहा महिला का झुकाव
काउंसीलिंग से पहले महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। यहां भी महिला से स्टाफ ने बातचीत की। महिला को बच्चों के विषय में बात करते हुए कहा कि कम से कम उनका तो कुछ सोचो। मगर महिला ने साफ कह दिया कि उसने जो झेला है। उसके आगे अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। चूंकि राहुल ने उसे सहारा दिया है। इसलिए वह अब उसी के साथ जाएगी। 

बेटी पर लगाया दामाद को पागल करार देने का आरोप
इस बातचीत में महिला ने यहां तक कहा उसकी व दामाद की बातचीत यूं ही शुरू नहीं हुई। उसकी बेटी से दामाद ने बात करना शुरू किया। मगर बेटी ने दामाद को पागल करार दे दिया। बात नहीं करती थी। वह दामाद से रिश्ता संभालने के लिए बात करने लगी। फिर दोनों में कब नजदीकियां हो गईं। मगर राहुल ने उसे सहारा दिया। रहा सवाल चोरी का तो आरोप निराधार हैं। वह कोई रुपया या जेवरात लेकर नहीं गई।

पति बोला, कहीं जाए, हमें तो रुपये-जेवर चाहिए

इस विषय में महिला के पति ने कहा कि वह कहीं जाए। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। बस महिला व राहुल उसे उनके घर से ले जाए गए जेवरात व नकदी वापस कर दे। पुलिस से भी हमारी यही गुहार है। इसे लेकर वह शनिवार को फिर पुलिस अधिकारियों से भी मिलेगा।

महिला ने अपनी मर्जी से दामाद संग जाने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग हैं। इसलिए महिला को राहुल संग भेजा गया। इससे पहले दंपती के आरोपों पर परिवार परामर्श केंद्र में काउंसीलिंग भी कराई गई। साथ में महिला का नशा आदि के संबंध में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसकी मर्जी से भेजा गया है।- अमृत जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed