फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's dominance increse in National Congress politics

कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीती में अलीगढ़ का दबदबा बढ़ा

Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's dominance increse in National Congress politics
दीपक शर्मा
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के 135 साल के इतिहास में यह तीसरा अवसर है जब अलीगढ़ के किसी नेता को पार्टी की कार्यसमिति में स्थान मिला है। विवेक बंसल कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं।
इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के महासचिव रहे पं. मोहनलाल गौतम व प्रोफेसर नूरूल हसन कांग्रेस कार्यसमिति में शामिल हो चुके हैं। विवेक बंसल को यह दायित्व मिलने से अलीगढ़ के कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली से लौटने पर विवेक बंसल के जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञान प्रकाश सक्सेना कहते हैं कि बेहद खुशी की बात है कि अलीगढ़ के किसी कांग्रेसी को पार्टी में शीर्ष स्तर पर स्थान मिला है।
विज्ञापन

यह भी अपने आप में बेहद दिलचस्प है कि कांग्रेस की स्थापना करने वाले एओ ह्यूम अलीगढ़ के भी कलेक्टर रहे थे। इसके बाद एटा चले गए थे। इंपीरियल सिविल सर्विस (आईसीएस) से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने भारतीयों की आवाज अंग्रेज सरकार के सम्मुख रखने के उद्देश्य से कांग्रेस का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल के साथ पार्टी में अलीगढ़ की भी बढ़ी भूमिका
पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में शीर्ष स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक फेरबदल की कवायद चल रही है। इसमें अलीगढ़ की भूमिका प्रमुखता के साथ उभर कर आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को पहले राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई। वहां सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश की मेनिफेस्टो कमेटी में दायित्व दिया गया।
पार्टी की कार्यसमिति में स्थान देने के साथ अब हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है। यह पार्टी में विवेक बंसल के साथ अलीगढ़ की भी बढ़ती भूमिका की एक निशानी है। इसके साथ ही प्रदेश में जातीय समीकरण साधने में भी पार्टी पूरा फोकस कर रही है। कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद की अगुवाई में ब्राह्मण चेतना परिषद की कमान पुराने कांग्रेसी अश्वनी शर्मा को सौंपी गई है। इस तरह देश और प्रदेश की राजनीति में अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व जोर पकड़ रहा है।

जितिन को बंगाल का प्रभार मिलने पर जताया आभार
पार्टी के युवा नेता पं. जितिन प्रसाद को कार्यसमिति का सदस्य बनाने के साथ ही पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाए जाने पर ब्राह्मण चेतना परिषद ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। इस बाबत समिति की हुई बैठक में परिषद के एडमिन अश्वनी शर्मा, जिला संयोजक विनीत पांडे, पंडित राजकुमार उपाध्याय, विनोद शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, चेतन शर्मा, रमेश शर्मा, हेमंत शर्मा टोटो, रिंकू उपाध्याय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed