फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rubina Khanum removed from post for indiscipline

अलीगढ़ : अनुशासनहीनता पर पद से हटाई गईं रुबीना खानम

Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Rubina Khanum removed from post for indiscipline
रुबीना खानम, पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला सभा, सपा। - फोटो : CITY OFFICE
ज्ञानवापी प्रकरण पर बयान देना समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम को भारी पड़ गया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। इसके बाद रुबीना खानम ने भी सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों रुबीना खानम ने ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर कहा था कि अगर वाराणसी में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो मुस्लिम भाई उसे हिंदू भाइयों को दे दें। इससे पहले हिजाब प्रकरण में बयान देकर रुबीना खानम सुर्खियों में आई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि हमारे हिजाब पर जो हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। इसके अलावा, लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान को छेड़ने की कोशिश न करें। ऐसा हुआ तो हम मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जब तक एक समुदाय विशेष के तुष्टिकरण की बात की, तब तक हम अनुशासित पार्टी के नेता थे, पर राष्ट्र हित की बात करते ही हम अनुशासनहीन हो गए। यही सपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। पार्टी अपने घर की बहू अपर्णा यादव को सम्मान न दे सकी तो रुबीना खानम क्या चीज है। इससे स्पष्ट है कि सपा महिला विरोधी मानसिकता की पार्टी है। मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं। - रुबीना खानम, पूर्व महानगर अध्यक्ष, महिला सभा, सपा।

- पार्टी लाइन से हटकर बार-बार बयानबाजी करने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रुबीना खानम को पद मुक्त कर दिया है। पद से हटाए जाने के बाद लोग तमाम तरह के आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। पार्टी से त्यागपत्र उनका व्यक्तिगत मामला है।
- गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed