फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Robbery worth lakhs was to be done in Aligarh and Ballabhgarh

अलीगढ़ : अलीगढ़ और बल्लभगढ़ में होनी थीं लाखों की डकैती

Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Robbery worth lakhs was to be done in Aligarh and Ballabhgarh
हाथरस पुलिस ने लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए जो गैंग पकड़ा है, उस गैंग ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस गैंग को अलीगढ़ में 20 से 25 लाख की और बल्लभगढ़ में कई करोड़ की डकैती (हाउस रॉबरी) करनी थी। इससे पहले हाथरस पुलिस के रडार पर यह गैंग आ गया और इनकी प्लानिंग धरी रह गई।
विज्ञापन

खास बात है कि अलीगढ़ में जो डकैती होनी थी, उसका पूरा प्लान अभी फरार चल रहे अलीगढ़ के हिस्ट्रीशीटर गुलफाम के पास है, जबकि बल्लभगढ़ की डकैती का प्लान गिरफ्तार अलीगढ़ के ओसामा व हाथरस के देवेंद्र उर्फ छोटू के पास है।
विज्ञापन

हाथरस में एसओजी व मुरसान पुलिस ने यह गैंग पकड़ा है, जिसमें हाथरस के बदमाशों के अलावा अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में किराये पर रहने वाला हाथरस मुरसान के कोटा का मुख्तियार व शमशाद का ओसामा शामिल है। पुलिस पूछताछ में इन दोनों ने स्वीकारा कि मुख्यितार के पास उसके गांव के बली मोहम्मद का ऑफर आया कि कुछ काम करने हैं, इसके लिए गैंग तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्तियार ने यहां ओसामा और गुलफाम को इन कामों के लिए तैयार किया। इस गैंग ने मिलकर हाथरस में घटनाओं को अंजाम दिया। इसी बीच गुलफाम ने अलीगढ़ में बीते जुमेरात यानि बृहस्पतिवार को एक घर में डकैती का प्लान तैयार किया। उसने बताया कि इस घर में हाल ही में दुर्घटना बीमा योजना के तहत 30 लाख रुपये से अधिक की रकम आई है।
यह रकम घर में ही मिलेगी। इसके लिए गुलफाम ने रेकी करने से लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। मगर उसी बीच हाथरस पुलिस पीछे लग गई और गैंग तितर-बितर हो गया। इसलिए यह घटना नहीं हो पाई। इसके अलावा उसने दूसरी प्लानिंग भी आने वाले शुक्रवार के लिए कर रखी थी, जिसका अभी जिक्र नहीं किया था। मगर वह घटना भी अलीगढ़ में ही संभावति थी।
इसके अलावा ओसामा व छोटू ने बल्लभगढ़ में कई करोड़ की एक डकैती भी प्लान कर रखी थी। पूछताछ में उजागर हुआ कि बल्लभगढ़ के एक प्रापर्टी डीलर के परिवार की युवती से छोटू के प्रेमसंबंध हैं। उसी युवती के जरिये घर में घुसकर यह घटना होनी थी। इसके लिए ओसामा संग छोटू ने पूरी रेकी कर रखी थी।
इन दोनों घटनाओं के लिए क्लोरोफॉम का इंतजाम किया गया था। प्लानिंग थी कि घरों में घुसते ही परिवारों को सुंघाकर बेहोश कर वारदातों को अंजाम दिया जाएगा। चूंकि अभी गुलफाम फरार है, इसलिए उससे काफी कुछ उजागर होना है। हाथरस पुलिस गुलफाम के पीछे लगी है। अलीगढ़ पुलिस को भी इस विषय में इनपुट दे दिया गया है।

- एसओजी व मुरसान पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंग के दो सदस्य अलीगढ़ के हैं। इनमें एक गुलफाम अभी फरार है। ओसामा पकड़ा गया है। मुख्तियार अलीगढ़ में रहता था। इस गैंग ने हाथरस की घटनाएं स्वीकारी हैं। वहीं अलीगढ़ में एक घर में 20 लाख से अधिक की डकैती व बल्लभगढ़ में एक प्रापर्टी डीलर के घर डकैती प्लान कर रखी थी। अलीगढ़ की डकैती का पूरा प्लान गुलफाम के पास है। उसकी तलाश जारी है।-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed