{"_id":"66ad6eac74b2bd8c590bc224","slug":"aligarh-road-was-jammed-for-two-hours-in-gonda-due-to-a-canter-getting-stuck-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100951-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कैंटर फंसे, गोंडा में दो घंटे जाम रहा अलीगढ़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कैंटर फंसे, गोंडा में दो घंटे जाम रहा अलीगढ़ मार्ग
Sat, 03 Aug 2024 05:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:11 AM IST
सार
सुबह करीब चार बजे एक कैंटर अलीगढ़ मार्ग की ओर मुड़ने के दौरान खैर-अलीगढ़ तिराहे पर तारापुर ड्रेन की टूटी पुलिया में फंस गया। इससे अलीगढ़ मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
खैर अलीगढ तिराहे पर दो कैंटरों के फंस जाने से दो घंटे जाम के हालात रहे
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुबह खैर-अलीगढ़ तिराहे पर दो कैंटर अलग-अलग जगह फंस गए। इससे तिराहे पर करीब दो घंटे तक अलीगढ़ मार्ग जाम रहा। राहगीरों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
2 अगस्त को श्रावण मास की शिवरात्रि थी। अलीगढ़ शहर के खेरेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए खैर से गोंडा होते हुए मार्ग डायवर्ट किया था। सुबह करीब चार बजे एक कैंटर अलीगढ़ मार्ग की ओर मुड़ने के दौरान खैर-अलीगढ़ तिराहे पर तारापुर ड्रेन की टूटी पुलिया में फंस गया। इससे अलीगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। वहीं सुबह करीब साढ़े छह बजे दूसरा कैंटर अलीगढ़ मार्ग पर फंसे कैंटर से बचते हुए निकलने की कोशिश में एक दुकान की नाली में जाकर फंस गया।
विज्ञापन
इससे अलीगढ़ मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। कुछ देर में ही खैर और इगलास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया, जिससे बच्चे विलंब से स्कूल पहुंचे। करीब दो घंटे तक जाम रहा। फंसे वाहनों के चालकों ने जेसीबी बुलवाकर अपने-अपने वाहन निकलवाए, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन