फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Resigned over Akhilesh's lack of place on the stage

अलीगढ़ : अखिलेश के मंच पर जगह न मिलने पर दिया इस्तीफा

Sat, 06 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Resigned over Akhilesh's lack of place on the stage
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टप्पल इंटरचेंज में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मंच पर न बुलाए जाने से नाराज सपा के खैर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पप्पन वर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी कमेटी के पदाधिकारियों में भी रोष है। कार्यकारिणी के भी जल्द इस्तीफा देने की बात कही जा रही है।
पप्पन वर्मा के अनुसार कार्यकर्ता के रूप में वह 27 वर्ष से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता मेहनत से काम करता है, केवल सम्मान के लिए। सम्मान ही न मिले तो काम करने का क्या मतलब? खैर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष होने के नाते वह और उनकी पूरी टीम महापंचायत की सफलता के लिए सात दिन से दिन-रात लगे थे, लेकिन अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन

कहा कि विधानसभा कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को अंदर तक नहीं आने दिया गया। एक बार मंच से नाम तक नहीं लिया गया। अखिलेश यादव का स्वागत नहीं करने दिया। दूसरे दलों को छोड़कर सपा में शामिल लोगों को सम्मान दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के सामने यह दर्शाया गया कि सर्वेसर्वा सब वे ही हैं। जो पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सारथी बनकर रहे हैं उनकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि पद से इस्तीफा दिया है। पूरी बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed