फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Resident doctors surrounded VC residence demanding to open book bank

अलीगढ़ : बुक बैंक खोलने की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने वीसी आवास घेरा

Thu, 26 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Resident doctors surrounded VC residence demanding to open book bank
बुक बैंक को खुलवाने की मांग को लेकर एएमयू वीसी आवास के सामने बैठे जेएन मेडिकल एमबीबीएस के छात्रों - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बुक बैंक को खोले जाने की मांग को लेकर बुधवार को कुलपति आवास पर धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त हुआ। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कशिफ ने बताया कि पिछले एक वर्ष से मेडिकल कॉलेज का बुक बैंक बंद है। जिसके चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मौजूदा हालात में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क किया गया तो उनके स्तर से कहा गया कि इस समस्या का समाधान विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद सभी रेजिडेंट डॉक्टर अब कुलपति आवास पर आए हैं। यहां पर सभी की समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द समस्या के समाधान की बात कही जा रही है। अब देखना यह होगा कि कितनी जल्दी हमारी मांग पूरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुक बैंक एक प्रकार की रेजिडेंट डॉक्टर्स की मेडिकल बुक्स की लाइब्रेरी है, जिसका इस्तेमाल चिकित्सा पाठ्यक्रम, पोस्ट ग्रेजुएट लेवल और एमडी आदि कर रहे डॉक्टर करते हैं। कुलपति आवास पर धरने को देखते हुए मौके पर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम और महिला सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed