अलीगढ़ : संदीप गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई किसी अन्य जिले में कराने की गुहार
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़अलीगंज (एटा) के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में गवाही शुरू हो गई, मगर परिवार ने हाईकोर्ट में इस मुकदमे का ट्रायल अलीगढ़ के बजाय किसी अन्य जनपद के सत्र न्यायालय में ट्रांसफर किए जाने का अनुरोध किया है। बता दें कि यहां एडीजे-3 की अदालत में मुकदमे की गवाही चल रही है और पहले गवाह के रूप में वादी मुकदमा संदीप के भाई सुजीत की गवाही हो चुकी है।सिविल लाइंस क्षेत्र में गांधी आई तिराहा पर 27 दिसंबर की शाम हुए संदीप गुप्ता हत्याकांड में मुख्य शूटर के रूप में कुख्यात अपराधी प्रवीन बाजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रवीन का भाई प्रदीप आरोपी हैं, जबकि साजिश व सहयोग के आरोपी ट्रांसपोर्टर राजीव अग्रवाल, बेटा अंकुश अग्रवाल, उसके दोस्त साहिल यादव, अनुराग यादव, मनीष, उत्कर्ष चौधरी, दुष्यंत चौधरी व तीन नाबालिग हैं। इनमें से दस बालिग आरोपियों के खिलाफ यहां ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन