अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 124वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनकी कब्र पर फूलों की चादर चढ़ाई गई। सर सैयद अहमद का जन्म 17 अक्तूबर 1817 को दिल्ली में हुआ था, जबकि उनका निधन अलीगढ़ में 27 मार्च 1898 को हुआ था।
रविवार को फज्र की नमाज के बाद विश्वविद्यालय की जामा मस्जिद में कुरान ख्वानी हुई, जिसमें कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, शिक्षक, छात्र, मस्जिद के इमाम, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सर सैयद की कब्र पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने फातिहा पढ़ी और खिराजे अकीदत पेश की।
इस अवसर पर प्राक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, सुन्नी दीनियात के चेयरमैन प्रो. मोहम्मद सलीम, भूमि और उद्यान विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रोफेसर जकी अनवर सिद्दीकी, सर सैयद हाल साउथ के प्रोवोस्ट प्रो. बदर उज्जमा खान, सर सैयद हॉल नार्थ के प्रोवोस्ट प्रो. मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो