फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Record more than 70 thousand people came to get vaccinated

अलीगढ़ : रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंचे

Sat, 28 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Record more than 70 thousand people came to get vaccinated
अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित टीकाकरण शिविर में युवती को टीका ल? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जनपद में रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक लोगों को शुक्रवार को कोविड-19 टीका लगाया गया। देर रात तक गणना के बाद संख्या में कुछ और इजाफा होने की उम्मीद है। संख्या की दृष्टि से प्रदेश में दूसरे या तीसरे स्थान पर अलीगढ़ के रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद में 235 केंद्रों पर मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। रात 9.30 बजे तक पोर्टल के अनुसार 70459 लोगों को टीका लग चुका है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि करीब 72 हजार लोगों को टीका लगा है। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रदेश में अलीगढ़ के दूसरे या तीसरे स्थान पर रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार सबसे अधिक जवां एवं इगलास में टीका लगाया गया। जवां में 6279 और इगलास में 6049 लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन

सुबह जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मेगा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त के मेगा टीकाकरण अभियान में अलीगढ़ में 56 हजार लोगों को टीका लगा था। 16 अगस्त को मेगा अभियान में 65 हजार लोग टीका लगवाए थे। उस समय अलीगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। शुक्रवार को 66 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 70 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed