फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Received five ventilators, but how to go without staff

अलीगढ़ : पांच वेंटिलेटर मिले, पर स्टाफ बिना कैसे चलें

Sat, 15 Oct 2022 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Received five ventilators, but how to go without staff
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पूर्व विधायक संजीव राजा द्वारा अपने कार्यकाल में दिए गए प्रस्ताव पर शासन से पांच वेंटिलेटर जिला अस्पताल को मुहैया कराए गए हैं। मगर स्टाफ व अन्य संसाधन न होने के कारण ये संचालित नहीं हो पा रहे हैं। फिलहाल इन्हें ओटी में स्थापित किया गया है और सीएमएस ने शासन से जरूरत भर डॉक्टर व स्टाफ मांगा है।
विधायक रहते हुए संजीव राजा ने जिला अस्पताल में सुविधाएं व संसाधन मुहैया कराने के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को दिए थे। उन्हीं प्रस्तावों के क्रम में पांच वेंटिलेटर जिला अस्पताल को मिल गए हैं। अब सीएमएस डा.ईश्वर देवी बत्रा शासन स्तर पर वेंटिलेटर संचालन के लिए स्टाफ व उपचार देने के लिए जरूरत भर डाक्टरों की तैनाती के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्तर से उन्हें कहा गया है कि वे वेंटिलेटर स्थापित कराकर शुरू कराएं। जल्द स्टाफ आदि तैनात किया जाएगा। इधर, भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने बताया कि इस विषय में खुद विधायक मुक्ता राजा द्वारा स्टाफ व डाक्टरों की तैनाती के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed