{"_id":"5f56964b8ebc3e54da0f8a07","slug":"aligarh-reaches-the-campaign-of-bharat-bandh-city-office-news-ali2432319104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद की मुहिम पहुंची अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद की मुहिम पहुंची अलीगढ़
विज्ञापन
राज्य मंत्री संदीप सिंह को ज्ञापन देते अभिभावक एकता मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
भारत अभिभावक संघ की नो स्कूल नो फीस के बैनरतले 28 सितंबर को भारत बंद रखने की मुहिम अलीगढ़ पहुंच गई है। संघ के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में अभिभावक एकता मंच के संयोजक अतुल राजाजी से संपर्क साधा है और मुहिम से जुड़ने के लिए कहा है।
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर संदेश और फोटो प्रसारित कर भारत बंद का आह्वान अभिभावकों से किया जा रहा है। संदेश में कहा जा रहा है कि जब स्कूल नहीं खुल रहे तो फीस किस बात की। आनलाइन पढ़ाई के लिए एक चौथाई फीस काफी है। अगर कागज पर आनलाइन पढ़ाई चल रही है तो 28 सितंबर को उसकी फीस एक कागज पर लिखकर घर के बाहर चिपका दें। साथ ही फोटो लेकर सोशल मीडिया पर नो स्कूल नो फीस स्लोगन से साझा करने की अपील की जा रही है।
अलीगढ़ में अभिभावक एकता मंच के संयोजक अतुल राजाजी ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने संपर्क कर मुहिम से जुड़ने के लिए कहा है। जल्द ही बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा कि हमारा संगठन क्या भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन
फीस नहीं हुई माफ तो सड़कों पर उतरेगा मंच
अभिभावक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने फीस माफी के लिए सोमवार को राज्य मंत्री संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। संयोजक अतुल राजाजी ने कहा कि फीस माफ नहीं होती है तो मंच के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। गाजियाबाद में भूख हड़ताल चल रही है। 28 सितंबर को भारत अभिभावक संघ ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसीलिए सरकार को इस मुद्दे पर भी निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर आशीष बजाज, जितेंद्र टीडी, शोभित चौधरी, बिट्टू भाई आदि मौजूद रहे।