फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh ranks second in the state in blood donation

Aligarh News: रक्तदान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर अलीगढ़

Tue, 16 Jun 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Aligarh ranks second in the state in blood donation
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
जिले के रक्तमित्र रक्तदान में रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रदेश में अलीगढ़ रक्तदान के मामले में दूसरे स्थान पर है। यह स्थिति लगातार कई वर्षों से बनी हुई है। इस कारण जिला मुख्यालय के तीनों जिला स्तरीय अस्पतालों में रक्त की कमी नहीं होती।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अकेले जिला अस्पताल की रक्त बैंक में सालाना 8000 से अधिक रक्तदान होता है। जिले की सभी रक्त बैंकों को मिलाकर यह आंकड़ा 18000 के पार पहुंचता है। मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में भर्ती मरीजों को रक्त की जरूरत रहती है। इन अस्पतालों के मरीजों को रक्त के लिए जिला अस्पताल की रक्त बैंक भेजा जाता है। यहां प्रतिदिन औसतन 20 मरीजों को रक्त बैंक से रक्त दिया जाता है। जिला अस्पताल के रक्त बैंक में 80 फीसदी रक्तदान सामाजिक सहयोग से होता है। शेष 20 फीसदी रक्तदान मरीजों के तीमारदार बदले में रक्त लेने के इरादे से करते हैं।
विज्ञापन


-यह हम सभी के लिए व अपने शहर के रक्तमित्रों के लिए खुशी की बात है। अपना जिला प्रदेश में रक्त संग्रह के मामले में आबादी के औसत के अनुसार दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर कानपुर है। जिसमें अपने जिले में सबसे बड़ा रक्त संग्रह अकेले हमारे जिला अस्पताल की ब्लड बैंक से किया जाता है। -डाॅ.जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की मुहिम दे रही इसे प्रोत्साहन
रक्त संग्रह के लिए रक्तमित्रों को प्रेरित करने में अमर उजाला की मुहिम पिछले डेढ़ दशक से सबसे अधिक प्रोत्साहन दे रही है। प्रतिवर्ष साल में दो बार मुख्य रूप से व इसके अलावा बीच बीच में कई बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed