{"_id":"6144ea0b8ebc3eca8223d150","slug":"aligarh-rank-fourth-in-pm-svanidhi-yojana-city-office-news-ali2734681117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पीएम स्वनिधि योजना में अलीगढ़ देश में चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पीएम स्वनिधि योजना में अलीगढ़ देश में चौथे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम स्वनिधि योजना में अलीगढ़ देश में चौथे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश में जिले का दूसरा स्थान है। इसका खुलासा शुक्रवार को हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक में हुआ। इस मौके पर बैंकों के सीडी रेशियो को दिसंबर तक 60 फीसदी करने का लक्ष्य तय किया गया। यही नहीं स्वरोजगार स्थापना पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार की स्थापना पर सरकार का विशेष जोर है। बैंकर्स स्वरोजगार की स्थापना में अहम भूमिका निभा सकते हैं । यदि लाभार्थी के प्रपत्रों में कोई कमी है तो जिला स्तरीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कमी को दूर कराते हुए लोन वितरण सुनिश्चित करें । अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तिमाही में जनपद में बैंकों का कुल कारोबार 34012.26 करोड़ है। इसमें कुल जमा 22153.08 करोड़ तथा कुल ऋण 11859.18 करोड़ है।
इस दौरान जनपद का सीडी रेशियो 53.53 रहा है। इसे दिसंबर तक 60 प्रतिशत करने की आवश्यकता है। वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य 9459.44 के सापेक्ष इस तिमाही में 1339.54 करोड़ का ऋण वितरण किया गया, जो कुल लक्ष्य का 14.16 प्रतिशत है। केसीसी वितरण में जनपद में कुल लक्ष्य 153351 के सापेक्ष 36153 केसीसी वितरण किया गया, जो कुल वार्षिक लक्ष्य का 23.57 प्रतिशत है। एनआरएलएम् योजना में समूहों को ऋण वितरण में जनपद पूरे प्रदेश में 649 सीसीएल के साथ प्रथम स्थान पर है । पीएम स्वनिधि योजना में जनपद अपनी श्रेणी में पूरे भारत में चौथे स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।