{"_id":"62fe8c7694579c137a0d2593","slug":"aligarh-rajasthan-government-s-effigy-burnt-at-ramlila-maidan-aligarh-news-ali2984138118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रामलीला मैदान में राजस्थान सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रामलीला मैदान में राजस्थान सरकार का फूंका पुतला
विज्ञापन
रामलीला मैदान पर राजस्थान सरकार का पुतला जलाते महर्षि बाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेत
- फोटो : CITY OFFICE
अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेतन के नेतृत्व में राजस्थान की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान एसीएम प्रथम कुंवर बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेतन ने कहा कि जालौर, राजस्थान में अनुसूचित जाति के छात्र की प्रधानाध्यापक द्वारा निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे समाज में रोष और आक्रोश है। प्रधानाध्यापक पर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।
छात्र के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किया जाए। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो महर्षि वाल्मीकि सेना सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में नामित पार्षद राजेंद्र चौहान, मोनू दीवान, मनोज चौहान वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, राजकुमार चौहान, अभय साहिल, अमरदीप वाल्मीकि, अंकित चौहान, चंचल वाल्मीकि, गौरव बेंजी, डॉ. संजय चौहान, रवि वाल्मीकि, गंगा वाल्मीकि, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो