फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 'Raj is buried in Jahwan Khaki;

अलीगढ़: ‘जहवां खाकी में राज दफनात होई त बुझिहा की रामराज ह...’

Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 'Raj is buried in Jahwan Khaki;
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

अलीगढ़। ‘जहवां खाकी में राज दफनात होई त बुझिहा की रामराज ह... रातोंरात पीड़िता के लास जहां फुकात होई त बुझिहा की रामराज ह...’। हाथरस की बिटिया के साथ दरिंदगी के बाद बिहार की लोक गायिका (भोजपुरी) नेहा सिंह राठौर द्वारा गाया गया गीत सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ फेसबुक पर दस लाख से अधिक लोग इस गीत को देख चुके हैं। नेहा के गीत पुलिस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रशासन पर कटाक्ष भी कर रहा है।
हाथरस के चंदपा की बिटिया का मामला जनपद एवं प्रदेश की सीमा लांघ चुका है। कुछ समय पहले नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार में का बा...’ गीत गाकर बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। उनके गीत को विरोधी पार्टियां हथियार की तरह सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं। हाथरस की बिटिया की दरिंदगी की घटना के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने दर्द को गीत (जहवां खाकी में राज दफनात होई त बुझिहा की रामराज ह...) के माध्यम से व्यक्त किया है।
विज्ञापन

फेसबुक, ट्यूटर और यू-ट्यूब से लेकर सोशल मीडिया में यह गीत वायरल हो चुका है और लाखों लोग इसे देख-सुन चुके हैं। उनके गीतों को खूब शेयर किया जा रहा है। गीतों के माध्यम से वह बिटिया को न्याय की मुहिम चला रही हैं। हाथरस की बिटिया को समर्पित विदा गीत ‘खोतवा के चिरई उड़लू, कवना नगरिया हो.. भेड़िया दरिंदा एनकर, कवनो ना जतिया हो...’ भी वायरल हो रहा है। नेहा सिंह राठौर के गीत वायरल होने के बाद हाथरस पुलिस द्वारा ट्विटर पर सफाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed