फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rahat Abrar loved both Aligarh and Sir Syed

अलीगढ़ : राहत अबरार ने अलीगढ़ और सर सैयद दोनों को किया प्यार

Sat, 02 Jan 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Rahat Abrar loved both Aligarh and Sir Syed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की उर्दू एकेडमी के निदेशक डॉ. राहत अबरार के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए एकेडमी के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर काजी अफजाल हुसैन ने कहा कि डॉ. राहत अबरार ने हमेशा जिम्मेदारी और लगन से विश्वविद्यालय की सेवा की है, जिस लगन से वह अलीगढ़ और सर सैयद दोनों को प्यार करते हैं, उसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।
जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शाफे किदवई ने डॉ. राहत अबरार की 40 वर्षों की सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी काम किया, उसे बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाया। विद्वान कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। प्रोफेसर काजी जमाल हुसैन, तारिक हसन, प्रोफेसर मौला बख्श, प्रोफेसर मोहम्मद सज्जाद ने अपने संबोधन में डॉ. राहत अबरार की क्षमताओं और योगदान का वर्णन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. राहत अबरार ने कहा कि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की उर्दू भाषा और साहित्य के प्रसार में बेहद रुचि है। उनके संरक्षण में एकेडमी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जल्द ही यहां पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. मुस्ताक सदफ, डॉ. अबू बकर, मुनीर, असद फैसल फारुकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed