{"_id":"69f4616f5d17bf741d083d97","slug":"aligarh-quarsi-flyover-start-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़ के क्वार्सी फ्लाईओवर पर चलने लगे वाहन, अभी दो और चार पहिया हल्के वाहनों की है एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़ के क्वार्सी फ्लाईओवर पर चलने लगे वाहन, अभी दो और चार पहिया हल्के वाहनों की है एंट्री
Fri, 01 May 2026 01:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 01:48 PM IST
सार
अलीगढ़ क्वार्सी फ्लाईओवर 22 माह में बनकर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर की एक लेन को दो पहिया और चार पहिया हल्के वाहनों के लिए खोल भी दिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ क्वार्सी फ्लाईओवर पर वाहनों का चलना शुरू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ का बहुप्रतीक्षित क्वार्सी फ्लाईओवर 1 मई से दो और चार पहिया हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। चार लेन वाले इस आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। एप्रोच मार्ग निर्माण और स्ट्रीट लाइट का काम भी पूरा हो गया है। दो दशक से शहरवासियों को इस फ्लाईओवर का इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है। अब लोगों को यहां जाम नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
क्वार्सी फ्लाईओवर 22 माह में बनकर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर की एक लेन को दो पहिया और चार पहिया हल्के वाहनों के लिए खोल भी दिया गया है। वाहन चालकों इसको लेकर खुशी जाहिर की है । वाहन चालक बोले कि काफी अच्छा लग रहा है। आज यहां कोई जाम भी नहीं मिला। नहीं तो रोजाना घंटों जाम में ही गुजर जाता था।
विज्ञापन
यह भी जानें
- यह फ्लाईओवर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा।
- क्वार्सी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
- शहर से बाहर जाने वाले वाहन तेजी से आ-जा सकेंगे।
- दो दशक पुरानी मांग हुई पूरी, जाम से मिली निजात
- दोनों ओर 130 मीटर लंबे एप्रोच रोड
- 72 करोड़ से बनकर तैयार हुआ फोरलेन फ्लाईओवर
- जून 2024 में शुरू हुआ था निर्माण, 22 महीने में हुआ पूरा
- रामघाट रोड का पहला फोरलेन फ्लाईओवर 650 मीटर लंबा