फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh protest against CAA many miscreants noticed among mob police taking note

अलीगढ़: भीड़ में घुसे अराजक तत्व, प्रदर्शन की आड़ में किसी भी वारदात को दे सकते थे अंजाम

Tue, 17 Dec 2019 01:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Aligarh protest against CAA many miscreants noticed among mob police taking note
अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में शुरू हुए बवाल की आग पूरे शहर में फैल गई। सोमवार को ऊपरकोट बाजार पर लाठीचार्ज कर युवाओं को घास की मंडी की ओर खदेड़ा गया। पता चला कि प्रदर्शन में शामिल लोगों में से कुछ ई-रिक्शा चालक तो कुछ दिहाड़ी कारीगर और कुछ अन्य लोग फोन से बुला कर इकट्ठा किए गए थे। 

विज्ञापन


कमोबेश जमालपुर में भी यही हालात थे। मुस्लिम दुकानें और बाजार के साथ कई कारखाने बंद होने से अधिकांश युवा अपने ही मोहल्ले में थे। ये भी भीड़ का हिस्सा थे। इनके बीच कुछ अराजक तत्व भी शामिल हो गए थे। शाहजमाल में भी माहौल ऐसा ही था।
विज्ञापन


इन तीनों मुस्लिम बहुल इलाकों में हजारों की तादाद में युवाओं की भीड़ गलियों से सड़कों तक मौजूद थी। दोदपुर, रसलगंज, जीवनगढ़ में भी ऐसे ही हालात थे। दरअसल, पुलिस फोर्स का पूरा फोकस एएमयू, रेलवे स्टेशन और अति संवेदनशील प्रमुख बाजारों तक था। इसको भांप कर अराजक तत्व सक्रिय हो रहे थे और पुलिस की कमी का फायदा उठा कर भीड़ की आड़ में अपने मंसूबे पूरे करना चाहते थे। ये अराजक तत्व कुछ जगहों पर प्रमुख व्यापारिक स्थलों पर लूटपाट करने की साजिश भी रच रहे थे। इससे दहशत के माहौल का फायदा उठाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर में रात सवा आठ बजे के करीब दोबारा से जब भीड़ एकत्र हुई तो भी अराजक तत्व सक्रिय थे। पुलिस के साथ उक्त स्थानों पर सक्रिय खुफिया पुलिस के सूत्रों के अनुसार भीड़ में हर जगह ऐसे लोग सक्रिय थे, जो माहौल को खराब कर लूटपाट करना चाहते थे। ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। 

उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने सभी स्थानों पर वीडियो-फोटोग्राफी कराई है। जिससे ऐसे भड़काने वाले लोगों को पहचाना जा सके। चार स्थानों पर लाठीचार्ज और लाठी फटकराने को छोड़ दें तो बाकी शहर में दोपहर बाद पुलिस की सख्ती ने अपना असर दिखाया और कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed