फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Properties of businessman Vijender Kapoor and Gangaram Pradhan seized

अलीगढ़ : कारोबारी विजेंद्र कपूर और गंगाराम प्रधान की संपत्तियां जब्त

Sun, 26 Sep 2021 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Properties of businessman Vijender Kapoor and Gangaram Pradhan seized
जहरीली शराब कांड में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को शहर के प्रमुख कारोबारी विजेंद्र कपूर की ताला नगरी स्थित फैक्टरी व सिंधौली के गंगाराम प्रधान की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया। पुलिस टीमों ने जिलाधिकारी के अनुमोदन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्तियां जब्त करते हुए उन्हें सरकारी संपत्ति करार दिया है। शनिवार को कुल 83 लाख रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन

शराब कांड में शासन के निर्देशानुसार संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को पुलिस टीमों ने विद्या नगर वैष्णो टॉवर निवासी घोषित शराब माफिया कारोबारी विजेंद्र कपूर की तालानगरी स्थित वरदान फैक्टरी कीमत करीब 54 लाख 60 हजार को जब्त किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां टीमों ने फैक्टरी की संपत्ति को सरकारी संपत्ति करार दिया गया और बताया कि ये संपत्ति इन्होंने अवैध शराब के अवैध कारोबार से अर्जित की है। इसी तरह दूसरे शराब माफिया सिंधौली के गंगाराम प्रधान की गांव में आवासीय भूमि व गंगा नगर कॉलोनी में मकान करीब 28 लाख रुपये कीमत की ये संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्रवाई खैर से संबंधित मुकदमे में की गई है। बता दें कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक कई माफिया की संपत्ति जब्त हो चुकी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार अभी और भी कार्रवाई बाकी हैं।
शराब कांड के मुकदमों में गवाही जारी
जहरीली शराब कांड के मुकदमों में गवाही की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में एडीजे प्रथम शाहिद रजा के न्यायालय में शुक्रवार को जवां के एक मुकदमे में गवाही हुई। एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार गवाही के बाद अगली तारीख नियत कर दी गई है।

इसी तरह एडीजे-9 के न्यायालय में भी नौ मुकदमे ट्रायल के लिए लगाए गए हैं। एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार इनमें से खैर के एक मुकदमे में गवाही के लिए 28 तारीख नियत की गई है, जिसमें सभी आरोपी तलब हैं। वहीं जवां के एक मुख्य मुकदमे में सभी घोषित शराब माफिया एक अक्तूबर को तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed