फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Prohibition on the supply of dirty water by jamming

अलीगढ़ : गंदे पानी की आपूर्ति पर उबाल, जाम लगाकर प्रदर्शन

Sun, 15 May 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Prohibition on the supply of dirty water by jamming
मोहम्मद नगर हजीरा, आशिक अली रोड़, कासिम नगर, सराय कुतुब, एसके लॉज में आ रहे काले गंदे पानी को लेकर भु - फोटो : CITY OFFICE
शहर के कई वार्डों में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर लोगों में आक्रोश है। शनिवार को भुजपुरा चौराहे पर जाम लगाकर क्षेत्र के छह वार्डों की महिलाओं और बच्चों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। पुलिस की मौजूदगी में महिलाएं धरने पर बैठ गईं। बाद में नगर निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर धरना खत्म किया।
विज्ञापन

अमर उजाला शहर में पानी की समस्या को लगातार उजागर कर रहा है। भुजपुरा इलाके के छह वार्डों में शामिल वार्ड नंबर 37 के नगला आशिक रोड सैनी लॉज की समस्या को शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

पुराने शहर के करीब 70 प्रतिशत इलाके में लोग गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं। शनिवार को भुजपुरा चौराहे पर महिलाओं ने इलाके में गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि भुजपुरा के वार्ड 14, 15, 65, 37, 55 व 30 वार्ड में कई महीनों से गंदा पानी आ रहा है। इस दौरान महिलाएं अपने साथ बोतल में नलों से आने वाला गंदा पानी भी भरकर लाईं। बाद में महाप्रबंधक जल निगम, जेई व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समस्या का दस दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुला।

क्षेत्र में पहले ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती थी। पूरे दिन पानी आता था। अब इलाके में दो ओवरहेड टैंक बन गए हैं, जिनसे पानी की पाइपलाइन जोड़ी गई हैं। इससे सुबह व शाम को निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई होती है। क्षेत्र में नालों की सफाई चल रही है। मशीन से सफाई के दौरान हो सकता है, लीकेज हो गया हो। कुछ लोग पंप से पानी भरते हैं, जिससे गंदा पानी नलों में आता है। कई दिनों से काम चल रहा है, जल्द ही समस्या को निस्तारित करा दिया जाएगा।
अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed