फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Principal Secretary suddenly stopped on the highway, testing the quality of construction

अलीगढ़ : अचानक हाईवे पर रुके प्रमुख सचिव, निर्माण की गुणवत्ता को परखा

Sun, 12 Jul 2020 08:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Principal Secretary suddenly stopped on the highway, testing the quality of construction
अलीगढ़ पलवल फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांचते प्रमुख सचिव। - फोटो : KHAR
प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार को अलीगढ़-पलवल हाईवे, संचारी रोग नियंत्रण अभियान और यमुना तट पर बाढ़ अवरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीएम फाइनेंस विधान जायसवाल, खैर एसडीएम अंजुम बी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगढ़ से यमुना तट की ओर से जाते हुए प्रमुख सचिव का काफिला अचानक जट्टारी के बाद रुक गया। यहां उन्होंने अलीगढ़-पलवल हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता को परखा। सड़क निर्माण में लगी सामग्री के बारे में जानकारी की। इसके बाद उनका काफिला यमुना की ओर आगे बढ़ गया। इससे पूर्व, प्रमुख सचिव का काफिला खैर पहुंचा तो एसडीएम उनकी अगुवानी में पहले से ही दल बल के साथ तैयार थीं। उन्होंने प्रमुख सचिव को निरीक्षण के दौरान जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने तहसील में कोरोना मरीजों की जानकारी ली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हो रहे कार्यों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील में दो दिन के लॉकडाडन के दौरान हुए स्वच्छता अभियान, सैनिटाइजेशन आदि की विस्तृत जानकारी की। प्रमुख सचिव ने पेयजल व्यवस्था, जलभराव, फॉगिंग के बारे में सवाल जवाब भी किए । इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सक्रियता और गंभीरता से पूरा करने को कहा। कोरोना मरीजों की पहचान के लिए घर घर सर्वे के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed