फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Principal Secretary arrives on Yamuna coast, sees flood-resistant works

अलीगढ़ : यमुना तट पर पहुंचे प्रमुख सचिव, बाढ़ अवरोधी कार्य देखे

Sun, 12 Jul 2020 08:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Principal Secretary arrives on Yamuna coast, sees flood-resistant works
यमुना के किनारे निरीक्षण करते हुए प्रमुख सचिव। - फोटो : TAPPAL
बारिश के मौसम से बाढ़ से बचने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। इसी सिलसिले में प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण रविवार को यमुना के तटीय गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेवर टप्पल तटबंध से होते हुए ग्राम घरबरा तक यमुना तट के समांतर बल्ली लगाने का कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस स्थल पर 15 साल पूर्व निर्मित बाढ़ अवरोधक खराब हो गए हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने नदी के अत्यधिक कटान को देखते हुए नए अवरोधक बनाने को कहा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि गांव महाराजगढ़ व घरबरा को सम्मिलित करते हुए कटाव निरोधक कार्यों की परियोजना शासन में लंबित है, जो अभी तक स्वीकृत नहीं है। इसके आगे तटबंध पर महाराजगढ़, किशनगढ़, पीपली होते ग्राम लालपुर में बाढ़ रोकने के कार्यों का सत्यापन हुआ। समीप में अन्य कटाव को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा बल्ली लगाने का भी कार्य कराया गया है। ये कार्य मौके पर संतोषजनक मिला है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नरौरा खंड अलीगढ़ व हेड वर्क्स खंड ओखला के अधिशासी अभियंता सुप्रभात एवं देवेंद्र ठाकुर के साथ ब्लॉक प्रमुख टप्पल, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता,
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, डा ब्रजेश कुमार एमओआईसी, अभिषेक शर्मा, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक, ब्लॉक प्रमुख पति आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed