फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Preparing to install loudspeakers at 21 intersections to play Hanuman Chalisa

अलीगढ़ : हनुमान चालीसा बजाने के लिए 21 चौराहों पर लाउड स्पीकर लगवाने की तैयारी

Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Preparing to install loudspeakers at 21 intersections to play Hanuman Chalisa
धार्मिक भजन व हनुमान चालीसा बजाने के लिए शहर के 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगवाने की तैयारी एबीवीपी नेता द्वारा की जा रही है। ये एलान खुद एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने किया है। यह काम वे जनसहयोग से धनसंग्रह कर करेंगे और बाकायदा प्रशासनिक सहमति से उन 21 चौराहों पर ये लाउड स्पीकर लगवाए जाएंगे, किसी को कोई आपत्ति न हो।
विज्ञापन

बल्देव चौधरी ने बताया कि वे इसकी शुरुआत मंगलवार की दोपहर 12 बजे से अचलताल स्थित अचलेश्वर मंदिर से की जाएगी। जिसकी शुरुआत वे सबसे पहले खुद अपने पास से 5100 रुपये देकर करेंगे। इसके बाद शहर के प्रत्येक घर से कम से कम 10 रुपये की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद आगामी मंगलवार यानी 19 अप्रैल को लाउडस्पीकर लगाने की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए शहर में प्रमुख धर्मस्थल या सामाजिक संगठनों के कार्यालय कंट्रोल रूम के लिए तैयार किए जाएंगे। जहां से भजन व हनुमान चालीसा आदि धार्मिक जनजागरण प्रसारित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए दिन में दो बार सुबह व शाम को समय भी निर्धारित किया जाएगा। साथ में प्रशासन से भी इस बात की सहमति ली जाएगी कि शहर के किन 21 चौराहों पर ये लाउड स्पीकर लगाए जा सकते हैं। साथ में यह भी है कि समय-समय पर किसी भी जरूरत पर प्रशासन भी इन लाउड स्पीकरों का प्रयोग अपने लिए किसी सूचना को प्रसारित करने के लिए कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed