{"_id":"5f85ecce8ebc3e9bef37f1a9","slug":"aligarh-preparation-to-make-42-acre-naqvi-park-smart-city-office-news-ali2461921108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 42 एकड़ में फैले नकवी पार्क को स्मार्ट बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 42 एकड़ में फैले नकवी पार्क को स्मार्ट बनाने की तैयारी
विज्ञापन
अलीगढ़: अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के तहत नकवी पार्क बनकर कुछ इस तरह दिखेगा।
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
42 एकड़ में फैले नकवी पार्क का रूप-रंग बदलकर मनोरम स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से इसका विकास कर स्मार्ट बनाया जाएगा। बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन से लेकर महिला, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों तक के जरूरत को ध्यान में रखकर इसका विकास किया जाएगा।
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि स्मार्ट नकवी पार्क अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ एवं नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि नकवी पार्क शहर के सबसे बड़े हरे भरे स्थान में से एक है। पार्क का निर्माण पुराना है, फिर भी यह निवासियों के सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। इस पार्क को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में चुना गया है। जल्द ही यहां कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्मार्ट नकवी पार्क शहर वासियों के सहयोग और विश्वास के बल पर आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें बच्चे बड़े जवान महिलाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
ऐसे स्मार्ट बनेगा नकवी पार्क
- मौजूदा दीवार डिजाइन के आधार पर पुरानी मिश्रित दीवार का निर्माण
- परिसर में जॉगिंग ट्रैक का निर्माण
- सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक का निर्माण, लंबाई लगभग 375 मी.
- पौधों की सुरक्षा के लिए धातु की बाड़ लगाना
- चलने की पटरियों के साथ आंतरिक प्रकाश व्यवस्था
- स्मार्ट सार्वजनिक शौचालयों और पेयजल सुविधा
- नए फव्वारे के साथ केंद्रीय प्लाजा का पुनर्विकास
- पौधरोपण
- लॉन में फूलों की झाड़ियों और पुखराज का रोपण
- ग्रीन का निर्माण, एंफीथिएटर
- नए पक्के मार्गों का निर्माण और मौजूदा पैदल मार्गों का सौंदर्यीकरण व मरम्मत
- सैंडपिट और ईपीडीएम मंजिल पर बच्चों के खेलने और संगीत वाद्ययंत्र की स्थापना
- बच्चों के लिए चढ़ाई दीवार और रस्सी पर चढ़ने की व्यवस्था
- भूस्खलन व हरे रंग के टीले का निर्माण
- बच्चों के लिए भूलभुलैया
- छायांकित योग, ध्यान व भजन स्थान का निर्माण
- पार्क में पूर्ण सूचनात्मक संकेत
- ब्रेल में सूचनात्मक संकेत
- पार्क परिसर में नई बेंचों की व्यवस्था
- वर्षा जल निकासी सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा लॉन का समतलीकरण
- सिंचाई प्रणाली की स्थापना
- डस्टबिन का प्रावधान।