{"_id":"663a4070dcd6226ef40d953e","slug":"aligarh-premier-league-final-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Premier League: फाइनल ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स व माहेश्वरी सुपर किंग्स में, 8 मई को खेला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Premier League: फाइनल ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स व माहेश्वरी सुपर किंग्स में, 8 मई को खेला जाएगा
Tue, 07 May 2024 08:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 08:23 PM IST
सार
अलीगढ़ प्रीमियर लीग की विजेता टीम को 75,000 रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 50,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रीमियर लीग
- फोटो : स्वयं
विस्तार
शेखर सराफ मेमोरियल अलीगढ़ प्रीमियर लीग का फाइनल 8 मई को ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स व माहेश्वरी सुपर किंग्स टीम के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के प्रबंध निदेशक सुमित सराफ ने बताया कि सुबह 11:30 बजे टॉस होगा। विजेता टीम को 75,000 रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 50,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
मैन ऑफ द लीग के रूप में स्कूटर जादौन बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक योगेंद्र सिंह बंटी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी आठ टीमों के 104 खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले के बाद राशि भी दी जाएगी, जो बोली के दौरान तय हुई थी।
विज्ञापन