फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh power corporation employees handover memorandum for CM yogi these accusation against power management

अलीगढ़: बिजली कर्मियों ने लगाए ऊर्जा प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Tue, 12 Oct 2021 01:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Oct 2021 01:29 AM IST
सार

संघ के नेता भुवनेश शर्मा ने कहा कि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ वार्ता में समस्याओं का समाधान करने के संबंध में आम सहमति बनी थी। किंतु प्रबंधन शासन की मंशा के विरुद्ध ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक अशांति उत्पन्न कर रहा है।

विज्ञापन
Aligarh power corporation employees handover memorandum for CM yogi these accusation against power management
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का निवारण करने की गुहार लगाई है। संघ के नेताओं ने ऊर्जा प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश मतेला ने बताया कि संघ एक वर्ष से तकनीकी कर्मियों की मूलभूत मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। फरवरी में चरणबद्ध आंदोलन किया गया था। ऊर्जा मंत्री द्वारा हस्तक्षेप का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन स्थगित हुआ था।
विज्ञापन


संघ के नेता भुवनेश शर्मा ने कहा कि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ वार्ता में समस्याओं का समाधान करने के संबंध में आम सहमति बनी थी। किंतु प्रबंधन शासन की मंशा के विरुद्ध ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक अशांति उत्पन्न कर रहा है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज करेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव नवेद इकबाल, भूपेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed