फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Potholes started to be filled on the highway, relief to the drivers

Aligarh: राजमार्ग पर भरे जाने लगे गड्ढे, वाहन चालकों को राहत

Sat, 15 Oct 2022 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 12:40 AM IST
सार

अलीगढ़ से लेकर बुलंदशहर सीमा तक अभियान चलाकर हो रहे गड्ढ़ों को भरवाया जाएगा। हाईवे, जीटी रोड के अलावा शहर की तमाम सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों में हो रहे गड्ढ़े लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh: Potholes started to be filled on the highway, relief to the drivers
अलीगढ़-गाजियाबाद राजमार्ग पर हो रहे गड्ढों को भरते एनएचआई के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से लेकर जीटी रोड और हाईवे की सड़कों में वाहन चालकों दर्द दे रहे गड्ढों से अब निजात मिलेगी। हाईवे की बदहाली को लेकर 11 अक्तूबर को अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर एनएचएआई अफसरों ने गड्ढ़ों को चिन्हित करते हुए उनकी मरम्मत कराना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ से लेकर बुलंदशहर सीमा तक अभियान चलाकर हो रहे गड्ढ़ों को भरवाया जाएगा। हाईवे, जीटी रोड के अलावा शहर की तमाम सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों में हो रहे गड्ढ़े लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। ऐसे में वाहन चालक लगातार इन गड्ढ़ों से परेशान हैं और यह गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनके चलते वाहनों में भी काफी नुकसान हो रहा है। राष्ट्रीय राज्यमार्ग गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे पर जिले में बौनेर से लेकर खुर्जा बॉर्डर तक करीब 35 किमी का हिस्सा है। सड़क में बारिश के बाद अनगिनत गड्ढ़े हो गए हैं। हाईवे पर दौरऊ मोड़, टोल प्लाजा, सोमना मोड़, बरौली मोड़, रिलाइंस पेट्रोल पंप, पला सल्लू, बीधानगर, भरतरी, भांकरी, भुकरावली, खेरेश्वर चौराहा, मथुरा बाईपास, सासनीगेट कट आदि स्थानों पर कई-कई फीट गहरे गड्ढ़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने वाहन चालकों की इस पीड़ा को उजागर किया तो एनएचआई से जुड़े अफसरों ने संज्ञान लेते हुए इन गहरे गड्ढ़ों की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। अफसरों के अनुसार हाईवे पर अभियान गड्ढा मुक्त होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed